छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री साय से रामलला दर्शन योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात।

मुख्यमंत्री साय से रामलला दर्शन योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

रामभक्तों की टीम की अयोध्या रवानगी के दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति और राज्य शासन के सहयोग के लिए जताया आभार

रायपुर// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में श्री रामलला से जुड़े दर्शन योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने रामलला दर्शन योजना के तहत रामभक्तों की टीम की रायपुर से रवानगी के समय मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति और राज्य शासन के सहयोग के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अभियान के संयोजक विधायक धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में आए पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आगामी 6 मार्च को अयोध्या दर्शन के लिए अंबिकापुर से ट्रेन रवाना होने की जानकारी दी और उन्हें इस पावन अवसर पर शामिल होने का आमंत्रण दिया।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के 13 सौ से अधिक राम भक्त प्रभु श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर सह संयोजक श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, सदस्य डॉ ललित मखीजा, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, रामलखन पैंकरा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!