
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़विश्व
अमेरिका ने इस साल भारत के लिए चार यात्रा परामर्श जारी किए
अमेरिका ने इस साल भारत के लिए चार यात्रा परामर्श जारी किए
वाशिंगटन, नौ अक्टूबर/ अमेरिका इस साल भारत के लिए चार यात्रा परामर्श जारी कर चुका है। 28 मार्च से अमेरिका ने दूसरे चरण का परामर्श जारी किया हुआ है, जिसके तहत भारत जाने की योजना बना रहे अमेरिकी नागरिकों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।.
अमेरिका के विदेश विभाग ने कई साल पहले यात्रा परामर्श पेश किए थे, जो चार रंगों के कोड में विभाजित हैं। पहला सफेद, जिसका मतलब है यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित स्थान और चौथा लाल, जिसका मतलब है अमेरिकी नागरिकों को वहां न जाने की सलाह दी जाती है।.











