छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur : उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा का दौरा कार्यक्रम………….

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा का दौरा कार्यक्रम………….

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा 25 अगस्त 2023 को दोपहर 3ः00 बजे कार द्वारा बिलासपुर से मैनपाट के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम 7ः30 बजे मैनपाट पहुंचकर वन विभाग के विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। 26 अगस्त 2023 को प्रातः 8ः30 बजे सूरजपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10ः15 बजे सूरजपुर पहुंचकर सूरजपुर जिला न्यायालय का निरीक्षण करेंगे। प्रातः 11ः00 बजे सूरजपुर से सर्किट हाउस अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12ः00 बजे अम्बिकापुर विश्राम गृह पहुंचेंगे तथा दोपहर 1ः30 बजे जिला न्यायालय सरगुजा का निरीक्षण करेंगे। ततपश्चात वे दोपहर 2ः30 बजे अंबिकापुर से मैनपाट के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्य न्यायाधीश सिन्हा 27 अगस्त 2023 को मैनपाट के पर्यटन स्थलों का निरीक्षण करेंगे तथा दोपहर 3ः00 बजे मैनपाट से सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!