छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

कांग्रेस ने अम्बिकापुर नगरीय निकाय चुनावों के लिए बैठक की!

कांग्रेस ने अम्बिकापुर नगरीय निकाय चुनावों के लिए बैठक की!

अंबिकापुर//आगामी नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की अम्बिकापुर में निगम चुनाव जीतने से पूरे संभाग में कांग्रेस को चुनावी मजबूती प्राप्त होगी। नगरीय निकाय चुनावों के लिए आयोजित बैठक में यह बात आज बैकुंठपुर की पूर्व विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने सरगुजा जिले कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन में कही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें अम्बिकापुर नगर निगम चुनाव हेतु प्रभारी नियुक्त किया है। बैठक में उन्होंने निगम चुनाव के परिपेक्ष्य में पार्षदों के उम्मीदवार के चयन के लिए आगामी 3 दिनों के अंदर वार्ड कमेटियों के गठन करने को कहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट हो चुनाव जीतने का आव्हान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नगरीय निकाय के चुनाव को पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम अपनी 10 साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जायेंगे। उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर निगम चुनाव में कांग्रेस की हैट्रिक तय है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

बैठक के दौरान अम्बिकापुर नगर निगम के निवर्तमान महापौर डॉ अजय तिर्की ने अपना एक माह का वेतन कांग्रेस के फंड में दान किया। कांग्रेस ने नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया था कि वे वर्ष में 1 बार अपने 1 माह का वेतन पार्टी फंड में दान करें। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए डॉ अजय तिर्की ने कहा कि हमारी रणनीति ऐसी होगी कि वार्डों में पार्षद और महापौर के लिये डाले जाने मत एक दूसरे के लिये मददगार बनते हुए कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

निगम के पूर्व सभापति अजय अग्रवाल ने कहा कि अम्बिकापुर के मुख्य मार्गों की दुर्दशा के लिए निगम को उत्तरदायी करार किया जाता है जबकि इसकी जिम्मेदार डबल इंजन की भाजपा सरकार है। निगम चुनाव में कांग्रेस घर घर जाकर डबल इंजन सरकार की इस नाकामी को ले जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए शफी अहमद ने कहा कि अम्बिकापुर निगम में 10 साल तक सत्तारूढ़ रही कांग्रेस ईमानदारी से अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई। उन्होंने कहा कि निगम में 10 वर्षों तक सत्तारूढ़ हो भाजपा के द्वारा किये गये भ्रष्टाचार आज भी जनचर्चा का विषय हैं। किस प्रकार भाजपा ने हाइड्रोलिक डंफर से लेकर कुल्हाड़ी की खरीदी और डीजल की चोरी में घोटाले किये यह छुपा हुआ नहीं है।

बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने वार्ड कमेटियों के माध्यम से वार्डो से पार्षद उम्मीदवारों के 1 नाम के चयन को महत्व देते हुए एकजुटता कायम रखने पर जोर दिया। बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनाव पर सुझाव भी आमंत्रित किए गए। बैठक का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकारणी सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!