CG WEATHER NEWS : प्रदेश के इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया…गरज चमक के साथ होगी बारिश

रायपुर। प्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव होने के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल जनता को भीषण गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन तेज बारिश और गरज चमक का सामना पड़ेगा। जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने प्रदेश के सभी संभागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी संभागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है इसी के साथ 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर में ऑरेंज अलर्ट है। तेज अंधड़ चलने, बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने की संभावना है। तो वहीं येलो अलर्ट वाले स्थानों में अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है।