Advertisement

अमेरिका के 50% टैरिफ से छत्तीसगढ़ के निर्यात पर 95% असर, कांग्रेस ने जताई चिंता

अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ से छत्तीसगढ़ के निर्यात पर पड़ेगा 95% असर

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर बोले- बेरोजगारी और आर्थिक नुकसान बढ़ेगा

रायपुर/27 अगस्त 2025।
अमेरिका द्वारा भारत से आने वाले उत्पादों पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क (टैरिफ) लगाए जाने से छत्तीसगढ़ के निर्यात पर गहरा असर पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि इस फैसले से राज्य के निर्यात में 95 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है, जिसका सीधा असर उद्योग, किसानों, कारीगरों और रोजगार पर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से अमेरिका को मुख्य रूप से इस्पात एवं इंजीनियरिंग उत्पाद, गैर-बासमती चावल, हर्बल एवं कृषि आधारित वस्तुएं, पारंपरिक हस्तशिल्प, खनिज और ट्राइबल आर्ट का निर्यात होता है। 50% टैरिफ लगने के बाद ये सामान अमेरिका में महंगे हो जाएंगे, जिससे वहां की मांग घटेगी और छत्तीसगढ़ के उत्पादकों को नुकसान होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

क्षेत्रवार असर

  • इस्पात एवं इंजीनियरिंग वस्तुएं – कुल निर्यात का 38% हिस्सा, टैरिफ से 60% तक असर।

  • गैर-बासमती चावल – 22% हिस्सा, निर्यात पर 70% तक असर, किसान प्रभावित होंगे।

  • हर्बल व कृषि उत्पाद – 18% हिस्सा, 50% तक असर।

  • हस्तशिल्प व ट्राइबल आर्ट – 8% हिस्सा, 40% असर; बस्तर आर्ट, धातु कला, लकड़ी-बांस-मिट्टी की मूर्तियां बनाने वाले कारीगर बेरोजगार होंगे।

  • खनिज, कास्ट एवं लौह अयस्क – 6% हिस्सा, 30% असर; स्टील उद्योग प्रभावित होंगे।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था पर गहरा संकट आएगा। किसानों से लेकर कारीगर और उद्योगपति तक सभी प्रभावित होंगे

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57