छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

धरातल पर योजनाओं का करें प्रभावी क्रियान्वयन – कमिश्नर डोमन सिंह

धरातल पर योजनाओं का करें प्रभावी क्रियान्वयन – कमिश्नर डोमन सिंह

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

जल जीवन मिशन के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश

जिले में पीएम जन मन एवं नियद नेल्लानार योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को स्वच्छता अभियान में कार्यालयों की करें साफ-सफाई

जगदलपुर, 28 मार्च 2025 – कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए। इसके लिए मैदानी अमले को सक्रिय रखते हुए उनकी सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर उपलब्धि हासिल की जाए। कमिश्नर ने गुरुवार को नारायणपुर जिले के प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने जिले में नियद नेल्लानार और पीएम जन मन योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यालय एवं परिसर की सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

कमिश्नर ने प्रधानमंत्री आवास, सड़कों, आंगनबाड़ी एवं स्कूल भवन निर्माण, राजस्व नक्शे सुधार कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वनाधिकार पट्टा, जल जीवन मिशन, राजस्व, परिवहन, पशु चिकित्सा और शिक्षा सहित नक्सल प्रभावित परिवारों एवं समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नक्सली पीड़ित परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने और उनके पुनर्वास हेतु संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कमिश्नर ने अधिकारियों को मैदानी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने नियद नेल्लानार योजना के तहत सड़क, बिजली, पानी, राशन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की और अंदरूनी इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास करने को कहा।

उन्होंने उद्यानिकी विभाग को वर्षा पूर्व पौधों की तैयारी करने के निर्देश दिए ताकि बारिश शुरू होते ही स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य स्थानों पर पौधारोपण किया जा सके।

बैठक में वनाधिकार मान्यता पत्रों के डिजिटाइजेशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत ई-केवाईसी और आधार सीडिंग, जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति, राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों के सुधार और भू-अर्जन अवार्ड के अनुरूप राजस्व दस्तावेजों के दुरुस्तीकरण की समीक्षा की गई।

कमिश्नर ने नक्सल पीड़ित परिवारों को शासकीय सेवाओं में नियुक्ति देने और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने नियद नेल्लानार योजना सहित जिले में संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी।

बैठक में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, डीएफओ ससिगानंदन के., अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, अभिषेक गुप्ता, संयुक्त संचालक शिक्षा संजीव श्रीवास्तव, संयुक्त संचालक कृषि महादेव ध्रुव और एसडीएम अभयजीत मण्डावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!