छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने खाद-बीज वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि कम स्टॉक वाले जिलों में यूरिया की उपलब्धता प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाए। अब तक 3.37 लाख मीट्रिक टन यूरिया किसानों को वितरित।

किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर, 20 अगस्त 2025। सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप ने मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर खाद-बीज वितरण और भंडारण की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार समय पर रासायनिक खाद उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जिलों में यूरिया खाद का स्टॉक कम है, वहां प्राथमिकता के आधार पर खाद उपलब्ध कराया जाए। साथ ही आगामी खरीफ सीजन में अग्रिम भंडारण की मात्रा बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि किसानों को खाद की किल्लत का सामना न करना पड़े।

अब तक खाद और बीज वितरण की स्थिति

  • यूरिया खाद का लक्ष्य: 4.53 लाख मीट्रिक टन

  • भंडारण: 3.67 लाख मीट्रिक टन

  • वितरण: 3.37 लाख मीट्रिक टन

  • शेष: 30,442 टन सहकारी समितियों में एवं 12,119 टन विपणन संघ में

    mantr
    66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अधिकारियों ने बताया कि महासमुंद, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोण्डागांव, कांकेर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरबा, सांरगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़ और सक्ती जिलों में स्टॉक कम है।

रासायनिक खाद व बीज

  • रासायनिक खाद का लक्ष्य: 10.72 लाख मीट्रिक टन

  • भंडारण: 8.14 लाख मीट्रिक टन

  • वितरण: 7.34 लाख मीट्रिक टन

  • बीज भंडारण: 4.42 लाख क्विंटल

  • बीज वितरण: 4.07 लाख क्विंटल

कृषि ऋण वितरण

अब तक 14.30 लाख किसानों को 6,366 करोड़ रुपये का अल्पकालीन ऋण वितरित किया जा चुका है।

राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन की तैयारियाँ

मंत्री ने आगामी 23 और 24 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन की भी समीक्षा की। इस अधिवेशन में 28 राज्यों के 650 से अधिक जिलों के दक्ष प्रतिनिधि और 1200 से अधिक सहकारी बुनकर प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पीसीसीएफ अनिल साहू, अपेक्स बैंक के एमडी के.एन. कांडे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!