छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

चिटफंड कंपनियों पर कार्यवाही हेतु अधिकारी नामांकित

15 दिवस के भीतर जांच प्रतिवदेन प्रस्तुत करने के निर्देश

चिटफंड कंपनियों पर कार्यवाही हेतु अधिकारी नामांकित


प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// 
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में मल्टीलेवल माकेटिंग कंपनिया, नान बैंकिंग  फाईनेंस कंपनी, चिट फंड कंपनियों द्वारा आकर्षक गृह निर्माण योजना अथवा आकर्षक गृह उत्पादन  वितरण योजना के लुभावने ऑफर के माध्यम से आम जनता से जमा राशि एकत्र की जा रही है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

प्रारंभिक अवधि में कुछ रकम निवेशकों एवं जमाकर्ताओं को भुगतान कर बाद में ये कंपनियां लुप्त हो जाती हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव कुमार झा के द्वारा ऐसे कंपनियों का सर्वेक्षण कर सूचीबद्ध किये जाने हेतु अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त दण्डाधिकारी अमृत लाल ध्रुव को नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इसके साथ ही एसडीएम अम्बिकापुर  प्रदीप साहू, एसडीएम सीतापुर  दीपिका नेताम एवं एसडीएम उदयपुर अनिकेत साहू, नगर पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर एवं जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी,

जिला कोषालय अधिकारी  किशोर ताम्रकार को सहायक नोडल अधिकारी एवं जिले के समस्त तहसीलदार एवं थाना प्रभारियों को सदस्य बनाया गया है। कलेक्टर ने नामांकित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि उक्त कंपनियों के वैद्यता के संबंध में जांच कर निर्धारित प्रारूप में जानकारी 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करें।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!