छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

राजभवन में सद्भावना दिवस के अवसर पर ली गई शपथ

रायपुर : राजभवन में सद्भावना दिवस के अवसर पर ली गई शपथ

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राजभवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस के अवसर पर शांति, सद्भाव एवं एकता स्थापित करने की शपथ ली। राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, ने शपथ दिलाई। विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव दीपक अग्रवाल, नियंत्रक संजय विश्वकर्मा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने इस अवसर पर शपथ ली।
उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेद-भाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ ली गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसी भी प्रकार की हिंसा से दूर रहने और मतभेदों को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से सुलझाने की शपथ ली।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!