गरियाबंदछत्तीसगढ़राज्य

फ्री वैक्सीन लगवाना राज्य सरकार का बड़ा निर्णय : प्रेम नागेश

रिखीराम नागेश ब्यूरो चीफ गरियाबंद

गरियाबंद : प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को राज्य सरकार के द्वारा फ्री वैक्सीन लगाने की जो घोषणा की गई है । उसका स्वागत करते हुए एनएसयूआई के प्रेम नागेश ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के प्रति आभार व्यक्त किया है । उन्होंने कहा है की भूपेश बघेल सरकार का प्रदेश के लोगों को फ्री वैक्सीन लगवाना पूरे देश में ऐतिहासिक निर्णय है । कांग्रेस जो कहती है, उसे पूरा भी करती है । जबकि केंद्र की भाजपा सरकार इस महामारी के दौर में जनता को बदहाल स्थिति में छोड़ रही है ।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रेम नागेश ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी यह कहते हैं कि एक देश, एक टैक्स तो फिर एक देश, एक टीका और एक दर क्यों नहीं । लेकिन केंद्र सरकार की जिस प्रकार की नीति देश में चल रही है उससे पूरे देश के लोगों में नाराजगी है । प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश के हर नागरिक का ख्याल रखने की जिम्मेदारी बखूबी से निभा रही है । कोरोना वायरस संक्रमण काल के इस देर में सरकार निरंतर कार्य कर रही है । देश में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, टिके की कमी के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है । केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है । इसे देश की जनता अच्छी तरीके से देख और समझ रही है । छत्तीसगढ़ के कांग्रेस की सरकार अपने प्रदेश की जनता के लिए अपनी पूरी ताकत के साथ कार्य कर रही है । केंद्र की मोदी सरकार को पूरे देश के नागरिकों को नि:शुल्क टीकाकरण कराना चाहिए, जो की अपनी दायित्व से बच रही है ।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!