Advertisement

जय सेवा समिति की बैठक संपन्न बस्तर में 3 आदिवासियों की हुई मौत पर शोक सभा का आयोजन

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ – आज जय सेवा समिति का बैठक संपन्न हुई।
जानकारी के अनुसार आज 30 मई को जय सेवा समिति का ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर की बैठक करोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्यों ने मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मासिक बैठक की। बैठक में प्रति माह 100 रू समिति मद में जमा करने के लिए आम सहमति बनी । जय सेवा समिति ने बस्तर नरसंहार में हमारे तीन आदिवासी को फोर्स गेम का विरोध करने के दौरान फोर्स द्वारा अंधाधुंध फायरिंग में मौत होने का आरोप सदस्यों ने लगाया, जिसके लिए जय सेवा समिति ने उनकी आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट के लिए मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 17 मई को बीजापुर जिले के ग्राम सिलगेर में हुए फोर्स फायरिंग की व राज्य सरकार भूपेश बघेल की कड़ी निंदा की। साथ ही राज्य सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए जय सेवा समिति ने बस्तर नरसंहार के विषय में स्लोगन दिए।नक्सली बस्तर छोड़ो फोर्स बस्तर छोड़ो,पैसा और पांचवी अनुसूची का परिपालन करो,विनती नक्सली और सरकार से बांधित मत करो हमें मौलिक अधिकार से जीने दो इस स्लोगन का वाचन किया गया तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया
आज की इस बैठक में उपस्थित जय सेवा समिति के अध्यक्ष एवं शंभू शक्ती सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सांडिल, उपाध्यक्ष- शंभू उईके , सचिव -अशोक आर्मो ,सचिव- इन्दाशो, एवं समस्त सदस्यगण में जोधन शांडिल ,पनमेश्वर, संजू, शेष राम ,जीवन ,जोखू, रंजन पाल रामकुमार, राधेश्याम, बहादुर, सुधन ,नारायण, देसू, रामा, सुनील नेताम प्रमुख रूप से शामिल थे!

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57