Advertisement

केजरीवाल और उनके नेता संवैधानिक मर्यादाओं को भूलकर गुंडागर्दी पर उतर आए हैं – मनोज तिवारी

केजरीवाल और उनके नेता संवैधानिक मर्यादाओं को भूलकर गुंडागर्दी पर उतर आए हैं – मनोज तिवारी

नई दिल्ली. उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर जनता से किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया है और उन्हें खुली बहस की चुनौती दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अगर जनता के विरोधी नहीं हो तो अपनी बातों पर दिल्ली के सेंट्रल पार्क में खुली बहस क्यों नहीं कर लेते. अगर हिम्मत है तो समय आपका, तारीख आपकी और हो जाए जनता के सामने आप की वादाखिलाफी पर खुली बहस.

सांसद मनोज तिवारी ने एक और ट्वीट कर चुनौती दी कि आम आदमी पार्टी सरकार के अधीन बिजली कंपनी को केजरीवाल सरकार द्वारा हर साल 3200 करोड़ की सब्सिडी मुनाफे के तौर पर दी जाती है. अगर इसके खिलाफ थे और 700 पन्नों की फाइल लेकर घूम रहे थे तो मुकदमा दर्ज कराने के लिए क्या रेवड़ी ले लिया आपने जो 700 पन्नों की फाइल भी हजम कर गए और एफआईआर दर्ज कराने की याददाश्त भी गुम हो गई.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीआर पाटिल के एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा था कि पाटिल साहिब ये केजरीवाल की गारंटी है. जनता का फायदा हो रहा है आप गुजरात की जनता का विरोध क्यों कर रहे हो.
इसी ट्वीट के जवाब में सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर सीएम अरविंद केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती दी और साथ ही कई अन्य आरोप भी आम आदमी पार्टी सरकार पर लगाए. गौरतलब है कि सांसद मनोज तिवारी पहले भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमलावर रहे हैं और लगातार दिल्ली में बिजली के मुद्दे को उठाते रहे हैं. साथ ही अन्य मुद्दों को लेकर भी वे सरकार को लगातार घेरते रहे हैं.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57