
*लिलेश साहू बनें छत्तीसगढ़ राज्य संचालक सामाजिक पदाधिकारीयो ने दी शुभकामनाएं*
*खरोरा;——-* समाज के प्रति पूर्ण निष्ठा भाव को देखते हुए एवं विष्णु साहू जी (आल इंडिया टीम मैनेजमेंट) की संतुष्टि पर लिलेश कुमार साहू को छत्तीसगढ़ राज्य संचालक का दायित्व दिया गया है!
लिलेश साहू सदैव समाज के प्रगति के बारे में सोचने वाले युवा सोच,युवा नेतृत्व के साथ सामाजिक कार्यों में तत्पर रहते थे।
लिलेश साहू के मनोनयन पर श्री मोतीलाल साहू(राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष साहू समाज), डॉ. ममता साहू(अखिल भारतीय तैलिक महासभा अध्यक्ष),विधायक सुश्री शकुंतला साहू,श्री संदीप साहू(संयोजक युवा प्रकोष्ठ),प्यारे लाल साहू(रायपुर संभाग यूथ विंग),श्री महेंद्र मोनू साहू (युवा कार्यकारी अध्यक्ष जिला साहू संघ),श्री महेंद्र साहू(जिलाध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ साहू समाज),श्री मुकेश साहू(अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ तह.साहू संघ पलारी),दीपक साहू(जनपद सदस्य),सोनू साहू, युवा सगठन प्रभारी , सदस्य :- छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ ,युवराज साहू,कुंदन साहू,ऋषि साहू सहित साहू समाज व स्वजातीय बंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की हैं।
तथा लिलेश कुमार साहू ने कहा कि हमारा प्रमुख उद्देश्य साहू समाज को एक मोती की तरह पिरोकर समाज को प्रगतिशील बनाना,समाज के कमजोर परिवार की हर संभव आर्थिक सहायता पहुंचना एवं समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो को एक उच्य शिक्षा प्रदान करना,आर्थिक रूप से कमजोर वर वधुओ का सामूहिक विवाह से विवाह संपन्न करना आदि,साहू ने बताया कि संगठन में शक्ति होती है,इसलिए हम सभी को संगठित होकर रहना होगा और समाज की मांगों का संगठित होकर उठाना होगा। उन्होंने आगे बताया कि साहू समाज के लोगों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जायेगा।इसलिए अगर साहू समाज के लोगों का कही पर भी शोषण हो रहा हो तो हमारी समिति के पदाधिकारियों से संपर्क करे,आपकी समस्या का उचित समाधान करने की पूर्ण रूप से कोशिश की जायेगी,समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति और सभ्यता से अवश्य की अवगत कराये ।
लालाजी वर्मा की रिपोर्ट खरोरा……..









