Advertisement

विपरीत परिस्थितियों ने प्रकृति का महत्व समझाया – योगेश तिवारी

विपरीत परिस्थितियों ने प्रकृति का महत्व समझाया – योगेश तिवारी

विश्व पर्यावरण दिवस पर किसान नेता ने रोपे पौधे

ग्रामीणों ने पौधारोपण के साथ संरक्षण का लिया संकल्प

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किसान नेता योगेश तिवारी ने गृहग्राम नेवनारा में पौधारोपण किया। इस दौरान किसान नेता ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर पेड़ पौधों के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की मुश्किल परिस्थितियों ने हमें प्रकृति का मोल समझा दिया। पेड़-पौधों से निशुल्क मिलने वाली हवा भी महामारी से जूझ रहें मरीजों को खरीदनी पड़ी। ऐसे में हम सभी ने हरियाली का महत्व समझा हैं, पर यही आकर थम जाने की बजाय हम सब को इसे संरक्षित करने का दायित्व निभाने की जरूरत हैं, इसलिए प्रत्येक ग्रामीण व नागरिकों से आग्रह हैं कि हर साल कम से कम जितना हो सकें पौधा अवश्य लगाएं और विकसित होकर उसके पेड़ बनने देखभाल व सुरक्षा का संकल्प निभाएं। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास के वृक्षों को कटने से बचाने के साथ साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। पर्यावरण के संतुलन के लिए आने वाले बारिश सीजन में हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की जरूरत हैं। इस दौरान संतोष साहू, संजय यादव, हरि चौहान, सरजू निषाद, गोलू निषाद, पुनीत निषाद, निलेश भास्कर, संतोष निर्मलकर, कुमारी निर्मलकर, कुशुम सिद्धार्थ, त्रिवेणी साहू, कुमारी केवट, पुनिया यादव, कौशिल्या भास्कर, सुरजा केवट, उमा केवट आदि उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47