Advertisement

भाजपा के रूडी का दावा, उनके प्रयासों से जेल से छूटे आनंद मोहन

भाजपा के रूडी का दावा, उनके प्रयासों से जेल से छूटे आनंद मोहन

उमेश प्रधान/ न्यूज रिपोर्टर/सारण के भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बुधवार को दावा किया कि बाहुबली नेता आनंद मोहन को उनके प्रयासों के कारण जेल से रिहा किया गया है।
उन्होंने कहा, आनंद मोहन वर्षो से जेल की सजा काट रहे थे। मैंने उनके लिए अभियान शुरू किया, जिससे उनकी रिहाई हुई। यह बिहार में मेरे अभियान की उपलब्धि है।

रूडी ने यह भी दावा किया कि उनके अभियान के कारण नीतीश कुमार सरकार के जाति आधारित सर्वेक्षण पर पटना उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी।

इस पर राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट गई, लेकिन राहत नहीं मिली।

उन्होंने कहा, मैं शुरू से ही जाति-आधारित सर्वेक्षण के खिलाफ था। इसलिए मैंने बिहार में एक अभियान शुरू किया और फिर मामला अदालत में पहुंचा। मेरे पास इसके पुख्ता सबूत हैं। मेरे प्रयासों के कारण, पटना उच्च न्यायालय ने अंतरिम रोक लगा दी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रूडी इस समय विजन बिहार और एजेंडा 2025 नामक एक अभियान चला रहे हैं, जो भाजपा से संबंधित नहीं है, और हर जिला मुख्यालय में जा रहे हैं। बुधवार को वे मुंगेर गए और अपने समर्थकों की बैठक में शामिल हुए।

मौजूदा सांसद होने के बावजूद वह पार्टी की गतिविधियों से दूर रह रहे हैं।

रूडी ने यह भी कहा कि वह पिछले 35 वर्षो से राजनीति में हैं और भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और उनके पूर्ववर्ती संजय जायसवाल के पिता उनके सहयोगी थे। सम्राट चौधरी भी मुंगेर से आते हैं।

रूडी ने कहा, मैंने शकुनी चौधरी और मदन जायसवाल के साथ राजनीति की। मैं पहली बार 1990 में विधायक चुना गया और 1999 में लोकसभा सांसद बना और ये दोनों नेता उस समय विधायक और सांसद भी थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47