Advertisement

Crime : नहाने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म…महिला की मौत..!!

दंतेवाड़ा| दंतेवाड़ा जिले की गीदम पुलिस ने एक शादीशुदा महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। कुंए पर नहाने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 28 मई 2023 को पीड़िता के पति ने थाना गीदम में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट में बताया था कि उसकी पत्नी दिनांक 28 मई 2023 को शाम 6 बजे नहाने गई थी। जो एक घंटे बाद भी घर नहीं पहुंची। गांव वालों के साथ मिलकर आसपास ढूंढ़ा लेकिन पत्नी नहीं मिली। कुएं से कुछ दूर कुसुम झाड़ के नीचे बाल्टी और कपडे पड़े थे। रिंग कुआं के बाएं तरफ महुंआ झाड़ के नीचे पीड़िता अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी। जिसे तत्काल गीदम सरकारी अस्पताल में भर्ती किया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता/मृतिका के साथ दुष्कर्म करने के पश्चात गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। जिस पर थाना गीदम में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन और सुश्री आशारानी एसडीओपी के पर्यवेक्षण में प्रकरण की समुचित विवेचना कार्रवाई सहित अज्ञात आरोपियों की तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तार किये जाने के लिए विशेष जांच दल गठित किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांच हेतू गठित विशेष जांच दल द्वारा अज्ञात आरोपियों की लगातार पजासाजी की जाती रही। टेक्नीकल टीम द्वारा भी लगातार कार्य किया गया। विवेचना के दौरान, मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि घटनास्थल के आसपास घटना समय पर गांव के दो व्यक्तियों को वहां देखा गया था। मुखबीर की सूचना के आधार पर विस्तृत पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि दशाराम भास्कर और मुन्नाराम भास्कर साप्ताहिक बाजार गीदम आये थे। जो शाम लगभग 7 बजे गांव वापस लौट रहे थे।

दोनों व्यक्तियों की पृथक-पृथक पूछताछ करने पर आरोपी दशाराम भास्कर स्व. सुक्को भास्कर उम्र 25 वर्ष जाति-मुरिया, साकिन-हाउरनार, कानूपारा एवं मुन्नाराम भास्कर पिता स्व. चैतूराम भास्कर उम्र 19 वर्ष जाति-मुरिया, साकिन-हाउरनार, कानूपारा थाना- गीदम जिला- दन्तेवाड़ा द्वारा गीदम बाजार से वापसी के दौरान पीड़िता को खेत में स्थित कुएं में नहाकर वापस आते समय अकेले देखकर दोनों की नियत खराब होने पर दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47