Advertisement

मतदाता सूची में नाम जोड़वाने हेतु समूह की महिलाएं हुई सक्रिय

मतदाता सूची में नाम जोड़वाने हेतु समूह की महिलाएं हुई सक्रिय

लोगों के घर-घर जाकर कर रही हैं सर्वे का कार्य

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मनोज यादव /न्यूज रिपोर्टर/ बलरामपुर/ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील व नोडल अधिकारी स्वीप के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में संचालित बिहान परियोजना से जुड़े स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं कैडर सदस्यों द्वारा प्रथम चरण में समस्त ग्राम पंचायतों में सर्वे कर मतदाता सूची में छुटे नवीन मतदाताओं का चिन्हांकन किया जा रहा है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा गांव में घर-घर जाकर लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
गौरतलब है कि जिले के समस्त जनपद पंचायतों में 09 हजार 886 महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं, 586 ग्राम संगठन एवं 24 क्लस्टर संगठन द्वारा नये मतदाता का नाम जुड़वाने हेतु सर्वे का कार्य कर सूची बनाया जा रहा है। जिससे सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा जा सके। इसके साथ ही स्व-सहायता समूह की महिलाएं पहाड़ी कोरवा और पण्डो बाहूल्य क्षेत्रों में भी जाकर लोगों को मतदान के महत्व व उपयोग के संबंध में जागरूक करने का कार्य कर रहीं हैं। ताकि वे अपने मत का सही उपयोग कर देश निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकंे। इसके साथ ही द्वितीय चरण में समूह की महिलाएं सर्वेक्षित व्यक्तियांे के नाम जोड़ने की प्रक्रिया तथा कलस्टर स्तर पर सभा का अयोजन कर लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने की कार्ययोजना बनाई जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47