Advertisement

ओडिशा पुलिस ने ठगी के मामले में भाजपा नेता को बिहार से किया गिरफ्तार

ओडिशा पुलिस ने ठगी के मामले में भाजपा नेता को बिहार से किया गिरफ्तार

मुंगेर, बिहार भाजपा नेता बीएम अमरेश को बुधवार की रात ओडिशा से आई पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से मुंगेर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेता की यह गिरफ्तारी रुपए ठगी के मामले में की गई है। गिरफ्तार नेता भाजपा बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बताए जाते हैं। पुलिस के मुताबिक, अमरेश को ओडिशा पुलिस ने मुंगेर के मुफस्सिल थाना इलाके के महेशपुर गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नेता पर पैसे ठगने का आरोप लगाया गया है।

बीजेपी नेता गिरफ्तार
मुंगेर आए ओडिशा पुलिस के एएसआई निलेंद्र विश्वास ने बताया की येंथापाली थाना क्षेत्र के निवासी संवत सिसवन प्रधान जो एनएलसी इंडिया लिमिटेड में कार्यकारी अभियंता, विद्युत के रूप में कार्यरत है, ने येंथापाली थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि ब्रजेंद्र मोहन अमरेश से दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने 6 महीने में पूरी रकम वापस करने के वादे के साथ व्यवसाय के लिए कुछ पैसे के लिए उनसे संपर्क किया और रुपये ले लिए।उन्होंने कहा कि कुल 23 लाख 65 हजार रुपये ऑनलाइन के माध्यम से लिया पर उसे नहीं लौटाया। उन्होंने बताया कि इसी मामले में अमरेश को गिरफ्तार किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

साजिश के तहत फंसाने का आरोप
इस मामले में गिरफ्तार आरोपी भाजपा नेता बीएम अमरेश ने बताया की उसे एक साजिश के तहत फंसाया गया है। उसने जो भी पैसा लिया सारा ऑनलाइन के माध्यम से लिया है साथ ही सभी का इनकम टैक्स में भी जिक्र है। उन्होंने बताया कि पिछले 7 माह से वे ओडिशा नही जा पाए हैं। इस कारण उसे साजिश के तहत फंसा दिया गया। उन्होंने बताया कि अमरेश का चिकित्सीय जांच के बाद मुंगेर न्यायालय में उपस्थित किया जाएगा और फिर ओडिशा ले जाएगी। मुंगेर ( सदर ) डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि ओडिशा पुलिस मुफस्सिल थाना के नवागढ़ महेशपुर से बीएम अमरेश को गिरफ्तार किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47