छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मंडी बोर्ड में करोड़ों के टेंडर को लेकर खड़ा हुआ विवाद, तारीख निकलने के बाद भी नहीं खुले टेंडर

रायपुर। कृषि उपज मंडी बोर्ड के दो टेंडर इन दिनों चर्चा में हैं। करोड़ों के इन टेंडरों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि निकल जाने के बाद भी इन्हें ओपन नहीं किया गया है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

महीने भर बाद भी नहीं खुला टेंडर

मंडी बोर्ड ने बिलासपुर से तिफरा, और पेंड्रा से मरवाही तक सीसी रोड के निर्माण के लिए साढ़े सात करोड़ के दो टेंडर 27 दिसंबर को जारी किए थे। दोनों टेंडर को क्रमश: 3 और 4 जनवरी को ओपन होना था। लेकिन अब तक टेंडर नहीं खुला। बताया जा रहा है कि टेंडर हासिल करने की प्रतिस्पर्धा में निगम के अफसर भी कूद गए हैं। आलम यह है कि टेंडर खुलने की तिथि निकलने के महीनेभर बाद भी ओपन नहीं किया जा सका है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ऑनलाइन टेंडर के चलते बिगड़ा खेल

चर्चा ये है कि दोनों टेंडर को मैनेज करने की कोशिश की गई। रिंग बनाकर टेंडर भरा भी गया लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया होने की वजह से कई और लोगों ने टेंडर भर दिया। इससे बना-बनाया खेल बिगड़ गया। यही वजह है कि ठेकेदार के दबाव के चलते अब तक टेंडर ओपन नहीं हुए है। इस पूरे खेल में मंडी बोर्ड के अफसरों की भूमिका संदेहास्पद बताई जा रही है। इसकी शिकायत सीएम भूपेश बघेल को भेजकर जांच की मांग की गई है। साथ ही कृषि मंत्री, और विभाग के अन्य सीनियर अफसरों को भी अलग-अलग शिकायत की गई है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!