Advertisement

आज लौटेंगे महाप्रभु जगन्नाथ भाई बहन के साथ अपने घर भक्तों ने कर ली है संपूर्ण तैयारियां।

विश्रामपुर-आज लौटेंगे महाप्रभु जगन्नाथ भाई बहन के साथ अपने घर भक्तों ने कर ली है संपूर्ण तैयारियां।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष शुक्ल पक्ष के द्वितीय को श्री महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में विश्रामपुर नगर में भी उत्कल समाज के द्वारा गत 7 वर्षों से धूमधाम से महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका स्वरूप दिनों दिन जनसहयोग से बढ़ता ही जा रहा है। इस वर्ष भी गत 20 जून को रथ यात्रा का आयोजन करते हुए भगवान जगन्नाथ जी, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा जी को पारंपरिक तौर पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर रथ पर सवार कर संपूर्ण नगर में भ्रमण करते हुए आरटीआई कॉलोनी स्थित सरस्वती मंदिर (मौसी मा मंदिर)तक ले जाया गया। जहां भगवान जगन्नाथ अपने भाई बहनों के साथ 9 दिनों तक अपने मौसी के घर पर विश्राम करते हैं, जहां परंपरा अनुसार 9 दिवस तक महाप्रभु को अलग-अलग विशेष भोग एवं नैवेद्य अर्पित किया गया। तत्पश्चात आज 28 जून को बहुडा यात्रा (वापसी यात्रा) के माध्यम से पुनः रथ पर विराजमान होकर आरटीआई कॉलोनी सरस्वती मंदिर से निकलकर मंगतराम चौक होते हुए बस स्टैंड, अंबेडकर चौक एवं पुनः बस स्टैंड होते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में प्रवेश करेंगे। जहां एकादशी, द्वादशी तक महाप्रभु रथ के भीतर ही विराजमान रहेंगे तथा त्रयोदशी 1 जून को मंदिर के भीतर प्रवेश करेंगे जिसे नीलाद्री विजय के नाम से जाना जाता है। रथ यात्रा आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक अशोक स्वाइ,अध्यक्ष विशाल सवाई, सह सचिव अक्षय साहू, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान, कोषाध्यक्ष अलंकार नायक, वरिष्ठ सदस्य सेनापति प्रधान, प्रदीप त्रिपाठी, एलसी त्रिपाठी, संजय पंडा, सुदर्शन सेठी, संतोष,सहित सुभद्रा प ग्रुप से महिलाओं में अध्यक्ष दीप्ति स्वाई, सचिव अनुराधा प्रधान, कोषाध्यक्ष गीता स्वाई, ममता सेठी प्रभासिनी नायक, लीलावती स्वाई,नीलाद्री साहू, आशा पात्रों आदि सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बहुड़ा यात्रा से पूर्व होगा मुख्य मन्दिर का भूमि पूजन तथा शाम को होगा विशाल भंडारा

जानकारी अनुसार इस वर्ष उत्कल समाज विश्रामपुर द्वारा महाप्रभु जगन्नाथ जी का मुख्य मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जिसकी नीव आज बहुडा यात्रा से पूर्व रखी जाएगी। इस संबंध में अध्यक्ष विशाल स्वाई ने बताया कि गत कई वर्षों से समाज के द्वारा मुख्य मंदिर निर्माण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है और लोगों का भी जगन्नाथ महाप्रभु के प्रति आस्था और सहयोग दिनो दिन बढ़ता जा रहा है। इसलिए इस वर्ष से मुख्य मन्दिर निर्माण प्रारंभ किया जाएगा, जिसका भूमि पूजन आज प्रातः 8:00 बजे किया जाएगा तथा बहुडा यात्रा के पश्चात आज ही शाम 7:00 बजे से जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05