Advertisement

संविदा कर्मचारियों का आज से अनिश्चत कालीन हड़ताल

संविदा कर्मचारियों का आज से अनिश्चत कालीन हड़ताल

कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण का किये वादा आज भी अधूरा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – छत्तीसगढ़ के सर्व विभागों में काम करने वाले संविदा कर्मचारियों एवं अधिकारी का एकसूत्रीय माँग संविदा नियमितीकरण को लेकर 3 जुलाई से अनिश्चत कालीन हड़ताल में बैठेंगे। छत्तीसगढ़ एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के प्रदेशाध्यक्ष संजय तिवारी एवं जिलाध्यक्ष पूरन आनंद ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के द्वारा वर्ष 2018 के चुनाव जन घोषणा पत्र दूर दृष्टि पक्का इरादा कांग्रेस करेगी पूरा वादा में बिंदु क्रमांक 11 एंव 30 सभी संविदा कर्मचारियों/अधिकारी को संविदा नियमितीकरण का वादा किया गया था, लेकिन संविदा कर्मचारियों/अधिकारी का नियमितीकरण की माँग साढ़े चार से ज्यादा समय बीत जाने के बाद आज भी अधूरा हैं। सह सयोंजक दिनेश गंगबेर, डॉ डोमन यादव, डॉ विपिन सोनी, डॉ बृजेश दुबे, डॉ नीलेश देवांगन, तेज साहू, प्रवक्ता गोपिका जायसवाल, गरिमा वर्मा ने संयुक्त बयान जारी कर बताया संविदा/अनियमित कर्मचारियों का सम्मेलन 14 फरवरी 2019 को रायपुर के गाँधी मैदान हुआ था, जिसमें मुख्यातिथि के रूप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित हुए थे। जिसमें मुख्यमंत्री बोले थे कि इस साल किसानों के लिए किए हैं और अगले वर्ष संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण किया जाएगा, साथ ही मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के द्वारा विधानसभा के अन्दर एवं बाहर व विभिन्न मीडिया के द्वारा लगातार संविदा नियमितीकरण के बात को बोलते आ रहे हैं, लेकिन आज तक नियमितीकरण नहीं किया गया हैं। संविदा कर्मचारियों के द्वारा लगातार सरकार से माँग करते आ रहें हैं, कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन भी लगातार किया जा रहा हैं। गत दिनों संविदा कर्मचारियों के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में संविदा नियमितीकरण रथयात्रा भी निकाला गया था, जिसमेें सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में 3000 किलो मीटर यात्रा कर सभी जिला कलेक्टर को संविदा नियमितीकरण हेतु ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को माँग भेजा गया था, इसके बाद भी शासन एवं मुख्यमंत्री के द्वारा कोई भी प्रकार से बात नहीं करने एवं संविदा कर्मचारियों के मांग को अनदेखा करने के कारण सभी विभागों के संविदा कर्मचारियों के द्वारा 3 जुलाई से अनिश्चत कालीन आंदोलन के लिए बाध्य हो रहे हैं। आम जनता में ये बात अंदर अंदर सुगबुगाहट सुरु होते जा रहा हैं कि लोकतंत्र में शासन में बैठे मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के घोषणा का समय पर पूरा नहीं होता हैं, तो लोकतंत्र शासन व्यवस्था में जवाबदेही कौन होगा? यह आम जनता में लगातार चर्चा का विषय बनते रहा हैं। संविदा कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने से स्वास्थ्य विभाग, पंचायत, शिक्षा, कृषि, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री सड़क योजना, निर्वाचन साखा सहित, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित सभी विभागों के कार्य प्रभावित होंगे। जिला स्तरीय हड़ताल 3 जुलाई से 9 जुलाई तक होंगा, यदि शासन संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के जनघोषना पत्र के मांगो को पूरा नहीं करते हैं, तो 10 जुलाई से राजधानी तूता नया रायपुर में सभी जिला के संविदा कर्मचारियों द्वारा आंदोलन को और उग्र किया जावेगा। जिसका समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होंगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47