Advertisement

एसडीओपी बेमेतरा व थाना दाढी पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

एसडीओपी बेमेतरा व थाना दाढी पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमति भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत 1 जुलाई को एसडीओपी बेमेतरा व थाना दाढी प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा दाढी पुलिस ने ग्राम कठौतिया में जन चौपाल लगाकर आमजन को साइबर क्राइम से बचने तथा नशा मुक्ति अभियान चलाकर आमजन को नशे का परित्याग कर अपने परिवार समाज और देश की उन्नति में सहयोग प्रदान करने तथा समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 देकर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने हेतु सलाह दी गई। साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा करने से व्यक्तिगत, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से होने वाले नुकसान, साथ ही युवा वर्ग के भविष्य में पड़ने वाली प्रभाव से अवगत कराया गया। नशा से सड़क दुर्घटना, मारपीट, घरेलू विवाद में वृद्धि किस प्रकार होना संभाव्य है आदि समस्त बातों की विस्तृत जानकारी दी गई एवं नशा नही करने संकल्प दिलाया गया। साथ ही बीडी, सिगरेट, शराब, गांजा जैसे नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता हैं। लोगों को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाये और इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया। गुडाखु, तंबाकु, गुटका के लगातार सेवन से मुह धीरे-धीरे कम खुलने लगता हैं, जो कि कैंसर का कारण बनता हैं, किसी भी प्रकार का नशा को छोडने के लिए व्यक्ति को दृढ संकल्पित होने की आवश्यकता हैं। इसके लिए युवाओं को आगे आकर समाज में जागरूकता लाने की आवश्यकता हैं, ताकि समाज में सामाजिक मधुरता बना रहें। इस दौरान एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, थाना दाढी प्रभारी निरीक्षक संतोषी ग्रेस, ग्रामीणजन, सरपंच, किसान, ग्राम के मुखिया उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47