
संभाग स्तरीय सहायक उपकरण हेतु मूल्यांकन एवं वितरण समारोह आज
अम्बिकापुर 14 मार्च 2023/ संचालनालय समाज कल्याण विभाग के आदेश एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरिकों का संभाग स्तरीय सहायक उपकरण हेतु मूल्यांकन एवं वितरण समारोह का आयोजन 15 मार्च 2023 को किया गया है। यह समारोह शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय एमजी रोड अम्बिकापुर के मैदान में की गई है।










