
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
गुवाहाटी में 14 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
गुवाहाटी में 14 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
गुवाहाटी/ गुवाहाटी में बुधवार सुबह एक एम्बुलेंस से 14.1 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए जाने के साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस ने यह जानकारी दी।.
संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस के एक दल ने हेंगराबारी क्षेत्र में एक अपार्टमेंट के पार्किंग क्षेत्र में खड़ी मणिपुर के नंबर वाली एंबुलेंस की तलाशी ली।.












