छत्तीसगढ़बलरामपुरराज्य

प्रकृति के संरक्षण के दिशा में किया जा रहा बड़ा प्रयास

प्रकृति के संरक्षण के दिशा में किया जा रहा बड़ा प्रयास

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

पौधा जगाबो महाअभियान, ’प्रेम से परिवर्तन’ का आयोजन

01लाख 25 हजार पौधों का किया जाएगा रोपण

कलेक्टर ने पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और संतुलन के लिए पौधा जगाबो अभियान में शामिल होने की अपील की

अभियान के साथ साथ स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया जा रहा है आयोजन

कल से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल कार्यक्रम का भी हो रहा है शुभारंभ

कल संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में गोपालपुर गौठान में किया जाएगा कार्यक्रम का आयोजन

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मनोज यादव /न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ हरेली तिहार के अवसर पर कलेक्टर श्री रिमिजयुस एक्का के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले में पौधा जगाबों महाअभियान, ’प्रेम से परिवर्तन’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वृक्षमाला कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले भर में नदी नाला के तट पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जिले में कुल 1 लाख 25 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर ने पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और संतुलन के लिए पूरे जिले वासियों को पौधा जगाबो अभियान में शामिल होने की अपील करते हुए अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों के साथ-साथ जहां कहीं भी संभव हो ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने की अपील की है। पौधा लगाने के साथ-साथ लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम, स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा कल से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल कार्यक्रम के लिए भी कलेक्टर ने सभी लोगो को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील एवं प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने को कहा है।
कल संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में गोपालपुर गौठान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजपुर विकासखण्ड स्थित गोपालपुर गौठान में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता का उद्घाटन, हरेली तिहार का आयोजन, वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ तथा रोका छेका कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा राजपुर विकासखण्ड के मरकादांडमें भी वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील ने बताया कि पौधा जगाबो महाअभियान हेतु सभी जनपद पंचायतों में 1 लाख 25 हजार गढ्ढा का खुदाई कार्य पौधे लगाने हेतु पूर्ण कर लिया गया है। उक्त खोदे गये गढ्ढे श्रमदान और
सामूहिक सहभागिता के साथ से खोदे गये हैं। जहां उद्यान एवं वन विभाग के नर्सरी में महात्मा गांधी नरेगा के तहत् तैयार किए गए पौधों का रोपण किया जावेगा। साथ ही साथ समस्त रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए समस्त ग्रामीण जनों द्वारा संकल्पित होकर पौधे को लगाने और बचाने का संकल्प लिया जायेगा। वृक्षमाला अन्तर्गत 06 जनपद पंचायतों के 201 ग्राम पंचायतों के नदी, नाला एवं अमृत सरोवरों का चयन कर वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। वृक्षारोपण में चयनित स्थल नदी, नाला एवं अमृत सरोवरों पर एक ही प्रजाति के पौधो का रोपण किया जायेगा। जिससे उस पौधे से प्राप्त होने वाले उत्पादों का ग्रामवासियों के द्वारा अपनी आजीविका सर्वधन के लिए उपयोग किया जा सके। नदी, नालों के तट पर वृक्षारोपण से उपजाऊ मिट्टी में होने वाले कटाव में कमी आयेगी एवं मृदा अपरदन के संरक्षण में मदद मिलेगी। जिले में पौधा जगाबो महाअभियान में जन प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
पौधा जगाबो अभियान के लिये जिला प्रशासन द्वारा विगत दिनों से निरंतर पौधा रोपण कार्य किया जा रहा है, इसके अंतर्गत नर्सरी से वृहद मात्रा में पौधे का उठाव किया जा रहा है। इस महाअभियान को सफल बनाने हेतु जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक के अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें सहायक वन संरक्षक, सहायक संचालक उद्यान, वन क्षेत्रपाल, उप वन क्षेत्रपाल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, तकनीकी सहायक मनरेगा, पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक शामिल है।
इसके अलावा कल से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। इसके लिए पंचायत के विभिन्न स्तरों पर बैठक की जा रही है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 16 पारम्परिक खेलों गिल्ली-डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सीकूद और कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। इस खेल प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर महिला एवं पुरूष वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। साथ ही सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम, स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी जोर शोर से चलाया जा रहा है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!