छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : मुख्यमंत्री को जनचौपाल में मिले 2 हजार से अधिक आवेदन………..

सर्वाधिक आवेदन मंगरैलगढ़ चौपाल में...........

मुख्यमंत्री को जनचौपाल में मिले 2 हजार से अधिक आवेदन………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम अंतर्गत जिले के लुंड्रा एवं सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनचौपाल में मांग और समस्या के 2 हजार 455 आवेदन प्राप्त हुए। सर्वाधिक 800 आवेदन सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के मंगरेलगढ़ जनचौपाल में मिले। प्राप्त कुल आवेदनों में से करीब 2200 मांग के है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मई को लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के सहनपुर जनचौपाल में 345 मांग और 14 समस्या, करजी में 201 मांग और 5 समस्या, बटवाही में 368 मांग और 15 समस्या के आवेदन मिले। 11 मई को सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के मंगरैलगढ़ में कुल 800  आवेदन, राजापुर में 360 मांग और 12 समस्या तथा सरमना में 400 मांग और 35 समस्या से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ने सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जन चौपाल में लोगां से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुन रहे है और  ऑन द स्पॉट निराकरण भी कर रहे है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!