छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बलौदाबाजार जिला हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और मरीजों से मुलाकात की

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बलौदाबाजार जिला हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और मरीजों से मुलाकात की

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

एक महीने में बर्न यूनिट शुरू करने के निर्देश, अस्पताल की साफ-सफाई की प्रशंसा

रायपुर//बलौदाबाजार जिला के जिला प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज सुबह ओपीडी के समय जिला हॉस्पिटल का निरीक्षण किया. उन्होंने पूरे हॉस्पिटल को देखा। इस दौरान, उन्होंने भर्ती हुए मरीजों और चेकअप कराने आए मरीजों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

जायसवाल ने इस दौरान प्रशासन को एमआरआई जांच मशीन लगाने का प्रस्ताव संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं में भेजना और जिला अस्पताल की क्षमता 100 बेड से बढ़ाकर 200 बेड करने का निर्देश दिया है। संबंधित अधिकारियों को निर्माणधीन बर्न यूनिट की कार्यवाही एक महीने में पूरी करने और शीघ्र ही प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मंत्री ने मरीज ग्राम परसाभदेर निवासी बेनीबाई से पूछा कि वह कब से भर्ती हुई है और खाना मिलता है कि नहीं. उसके परीजनों ने बताया कि बेनीबाई कल शाम से सांस लेने में समस्याओं के कारण भर्ती हुई है और हमें समय पर भोजन मिला है। ग्राम भवानीपुर से आए मरीज श्यामबाई वर्मा भी नेत्र जांच के लिए आए थे, और मंत्री ने उनसे भी उनके आने का कारण पूछा।

मंत्री ने सभी डॉक्टरों को बरसात के मौसम में सावधान रहने के निर्देश दिए हैं क्योंकि निरीक्षण के दौरान उन्हें उल्टी दस्त के मरीज भी मिले। इसके अलावा, सीएचएमओ को निचले अमले को सक्रिय करने और सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मंत्री जायसवाल ने ओपीडी, मेडिकल स्टोर, आपातकालीन वार्ड, मेल वार्ड, आयुष विंग, स्टोर, फिजियोथेरेपी, नेत्र वार्ड, हमर लैब, ब्लड बैंक, आरटीपीसीआर, लैब, एमसीएच भी देखा।

उन्होंने सिटी स्कैन मशीन और डायलिसिस यूनिट भी देखा। सिविल सर्जन ने बाथरूमों की नियमित साफ-सफाई पर भी जोर देने का आदेश दिया है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस पूरे निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की है और उनसे मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!