Advertisement

पिंक आई जैसी समस्या के बीच आंखों के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल है कितना सही? एक्सपर्ट से जानें और फिर अपनाएं ऐसे देसी उपाय

पूरे देश में इस समय आंखों से जुड़ी संक्रामक बीमारी फैली हुई है। दरअसल, लगातार पिंक आई के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है और तमाम राज्य सरकारों ने इससे बचाव के लिए गाइडलाइन्स जारी कर रखे हैं। इस बीमारी में आंखों में जलन, खुजली और सूजन होती है। ऐसे में लोग गर्म पानी से लेकर गुलाब जल तक कई चीजों का इस्तेमाल करते आए हैं। गर्म पानी से आंखों की सिकाई तो ठीक है लेकिन, आंखों में गुलाब जल डालना आपको परेशान भी कर सकता है। इसलिए, आज हम एक्सपर्ट से जानेंगे कि आपको आंखों के लिए गुलाब का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं।

आंखों के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल है कितना सही-Is it OK to put rose water in eyes in hindi?

आंखों के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल पिंक आई की समस्या में ठीक नहीं है। ये बात हम नहीं बल्कि, डॉ. संजय वशिष्ठ, नेत्र सर्जन, आई केयर सेंटर, सेंटर फॉर साइट, दिल्ली का कहना है। उनकी मानें तो पिंक आई या कंजंक्टिवाइटिस बेहद गंभीर है और गुलाब जल का इस्तेमाल इंफेक्शन के दौरान बिलकुल भी सही नहीं है। इस इंफेक्शन के हल्के मामलों में भी आर्टिफिशियल टीयर आई ड्रॉप और कोल्ड कंप्रेस जैसी चीजों का सुझाव दिया जाता है। गंभीर मामलों में डॉक्टर एंटी एलर्जिक जैसे एंटीहिस्टामाइन दवाएं, सूजन के लिए नॉन-स्टेरॉएडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं और टॉपिकल स्टेरॉएड आई ड्रॉप आदि दवाएं लिख रहे हैं। तो, ऐसे में गुलाब जल का इस्तेमाल करने की सलाह डॉक्टर नहीं देते।

आंखों के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कब कर सकते हैं-When to use gulab jal for eyes

आंखों के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल बाकी दिनों में कर सकते हैं लेकिन आपको मेडिकेटेड गुलाब जल को ही आंखों में डालना चाहिए। कोई भी और कैसा भी बना गुलाब आंखों में डालने से बचना चाहिए। दरअसल, आंखें बेहद सेंसिटिव ऑर्गन है और इसके लिए छोटा सा नुकसान भी बड़ा हो सकता है। हालांकि, आप इन नॉर्मल स्थितियों में गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

-आंखों में फंसी गंदगी और धूल के कणों को साफ करने के लिए
-आंखों की ड्राईनेस कम करने के लिए
-आंखों की थकान और जलन को कम करने के लिए आप ड्रॉपर का उपयोग करके गुलाब जल डाल सकते हैं।

इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें

आंखों के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करने से पहले अपनी बांह पर इसे डालकर पैच टेस्ट करें। एलर्जिक रिएक्शन की जांच करें। अगर लक्षणों में त्वचा में जलन, रेडनेस या खुजली हो रही है तो आपकी त्वचा गुलाब जल के प्रति संवेदनशील और इसे अपनी आंखों पर न लगाएं। इसके अलावा अगर आप अपनी आंखों के ऊपर भी गुलाब जल लगाते हैं और चुभन, रेडनेस या जलन महसूस करते हैं, तो उपयोग बंद कर दें और डॉक्टर को दिखाएं।

पिंक आई से बचाव के उपाय

– साबुन और पानी से अक्सर हाथ धोकर हाथ की स्वच्छता का पालन करें।

– अनधोए हाथों से आंखों को छूने से बचें।
– तौलिए, तकिया और आई मेकअप जैसे व्यक्तिगत सामान साझा न करें।
– आमतौर पर छूए जाने वाले सतह और वस्त्रों की विशेष रूप से सफाई करें।
– पिंक आई वाले व्यक्ति से निकट संपर्क से बचें।

पिंक आई के लिए सावधानियां और घरेलू उपचार

– आंखें रगड़ने से बचें, क्योंकि यह स्थिति को बढ़ा सकता है।
– प्रभावित आंख पर ठंडा कंप्रेस लगाने से दर्द को कम किया जा सकता है।
– ओवर-दि-काउंटर लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप का उपयोग करके ड्राईनेस को दूर करें।
– सालाइन सोल्यूशन के साथ आंखें धो सकते हैं।
अगर आपको एलर्जिक कंजक्टाइवाइटिस का संदेह हो, तो एलर्जी  कम करने वाली आई ड्रॉप का उपयोग करें। साथ ही लक्षण बने रहते हैं या बढ़ जाते हैं, तो सही ट्रीटमेंट के लिए नेत्र चिकित्सक से जांच करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57