Advertisement

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से बढ़ा सभी बांधों का जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने जारी किये आंकड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से राज्य के 12 बड़े प्रमुख जलाशय में 78.51 और 34 मध्यम जलाशय में 77.86 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। इस तरह राज्य के बड़े और मध्यम जलाशयों में कुल 6360.23 मिलीयन क्यूबिक मीटर के विरुद्ध 4986.93 मिलीयन क्यूबिक मीटर जल भराव हो चुका है।

जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बड़े जलाशयों में शामिल मुंगेली जिले के मनियारी जलाशय में शत प्रतिशत जल भराव हो चुका है। इसी तरह कोरबा जिले के मिनीमाता-बांगो, बालोद के तांदुला, कांकेर के दुधावा, बिलासपुर के खारंग और गरियाबंद के सिकासेर में 80 प्रतिशत से अधिक का जलभराव हो चुका है। धमतरी के रविशंकर जलाशय(गंगरेल) में 75.20 प्रतिशत जल भराव हो चुका है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कैचमेंट एरिया से लगातार पानी की आवक होने के कारण कुछ बांधों से पानी भी छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मध्यम जलाशय में शामिल बालोद के खरखरा, कबीरधाम के छिरपानी, राजनांदगांव के पिपरिया नाला, दुर्ग के खपरी जलाशय में शत प्रतिशत जल भराव हो चुका है। इसी तरह बालोद के गोंदली, कबीरधाम के सुतियापाट और कर्रानाला, राजनांदगांव के मटियामोती और धारा, कोरिया के झुमका तथा सरगुजा के बरनई जलाशय में 90 प्रतिशत से अधिक का जलभराव हो चुका है। इसके अलावा राजनांदगांव के रुसे और घुमरिया, रायपुर के पेंड्रावन, सरगुजा के कुंवरपुर, कबीरधाम के सरोदा, बलौदाबाजार के बलार और रायगढ़ के केदार में 75 प्रतिशत से अधिक का जलभराव हो चुका है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47