Advertisement

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की दोष सिद्धि पर रोक लगाए जाने के निर्णय से उत्साहित कांग्रेसियों ने खुशियां मनाया।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की दोष सिद्धि पर रोक लगाए जाने के निर्णय से उत्साहित कांग्रेसियों ने खुशियां मनाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अंबिकापुर /सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की दोष सिद्धि पर रोक लगाए जाने के निर्णय से उत्साहित कांग्रेसियों ने खुशियां मनाया।
      मानहानि मामले गुजरात हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई थी।आज सुप्रीम कोर्ट ने दोष सिद्धी पर रोक लगा दी है। इस फैसले के आते ही उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। रिमझिम बारिश में राहुल समर्थक राजीव भवन में  जमा हुए। जमकर आतिशबाजी की। प्रदेश महासचिव द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत देते हुए कड़ी टिप्पणी की है।साफ कहा है निचली अदालत ने उच्च्तम सजा देने से पहले इसका कारण स्पष्ट नहीं किया है। यह बड़ी तल्ख टिप्पणी है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा इस निर्णय से न्यायालय पर आम लोगो का भरोसा बढ़ा है।केंद्र सरकार ने दुर्भावना पूर्वक प्रकरण तैयार कर उन्हें संसद में बोलने से रोकने की साजिश रची । जनता पहले ही सब जानती थी आज उच्च्तम न्यायालय ने भी इस पर मुहर लगा दी। महापौर डॉ अजय तिर्की ने कहा राहुल गांधी कहते हैं डरो मत,वे खुद भी इसे साबित किया अन्याय और अत्याचार, भरस्टाचार के खिलाफ खुलकर बोले। आज सत्य की जीत हुई है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, सैय्यद अख्तर हुसैन, वीनू जायसवाल,आशीष वर्मा, चुनमुन तिवारी, मेराज अंसारी,प्रभात रंजन सिन्हा, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, हिमांशु जायसवाल,विकास केशरी, चन्द्र प्रकाश सिंह,पंकज शुक्ला, आशीष जायसवाल, आतिश शुक्ला,केदार यादव,धीरज पटवा ,आकाश यादव,ऋषि राज सिंह,संजर नवाज़,ऋषभ जायसवाल,अंकित जायसवाल ,गगन निगम,कृष्णा यादव,दीपक,अभ्युदय सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47