छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव के द्वारा बहुप्रतीक्षित माँ महामाया प्रवेशद्वार भूमिपूजन किया गया।


उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव के द्वारा बहुप्रतीक्षित माँ महामाया प्रवेशद्वार भूमिपूजन किया गया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86


उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव के द्वारा बहुप्रतीक्षित माँ महामाया प्रवेशद्वार भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन के साथ ही सद्भावना चौक से मंदिर द्वारा तक के मार्ग का सौंदर्यीकरण प्रारंभ हो जायेगा। आज निर्धारित समय पर प्रवेशद्वार के भूमिपूजन का कार्यक्रम सद्भावना चौक पर प्रारंभ हुआ। भूमिपूजन के में उपमुख्यमंत्री के साथ साथ उनके भतीजे जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव भी शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान से भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल में नगरवासियों की भारी भीड़ मौजूद थी। भूमिपूजन के उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी आराध्य माँ महामाया का भव्य प्रवेशद्वार हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिये बड़ी जिम्मेदारी का विषय था। काफ़ी लंबे अर्से से नागरिक भव्य द्वार के निर्माण का इंतज़ार कर रहे थे। इस हेतु उन्होंने शहर के नागरिकों द्वारा की गई पहल के लिये उनका धन्यवाद दिया। उन्होंने नगर निगम अम्बिकापुर के साथ ही साथ नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया को भी निर्माण के लिए त्वरित रूप से धन उपलब्ध कराने के लिये धन्यवाद दिया। आज कार्यक्रम में औषधिय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, जे पी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, महापौर अजय तिर्की जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, मो इस्लाम, भारत सिंह सिसोदिया, अम्बिकेश केशरी, हरमिंदर सिंह टिन्नी आदि मौजूद थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

निगम होगी निर्माण इकाई

माँ महामाया मंदिर प्रवेशद्वार का निर्माण नगर निगम अम्बिकापुर के द्वारा कराया जा रहा है। द्वारा का ड्राइंग डिजाइन निगम के द्वारा तैयार किया गया है। करीब 50 लाख की लागत से बनने वाले इस द्वार की चौड़ाई 50 फिट और ऊंचाई 25 फिट की होगी।
उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के प्रयास से नगरीय प्रशासन विभाग ने इसके बजट को त्वरित स्वीकृति दी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!