Advertisement

चक्काजाम करने से रोका, तो भाजपा नेता ने तोड़ दिया सीएसपी का अंगूठा, क्या है मामला पढ़िए…

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में हाइवे जाम करने से रोका तो एक भाजपा नेता ने सीएसपी का अंगूठा तोड़ दिया। दरअसल, भिलाई में भाजपा ने चौक चौराहों के गड्ढों में भरे पानी में मछली पकड़कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच हुए धक्कामुक्की में एक युवा भाजपा नेता ने छावनी सीएसपी का अंगूठा तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में मंगलवार शाम नेहरू नगर गुरुद्वारा के पास किए गए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। महिला नेत्रियों ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। भाजयुमो नेता प्रशम ने पानी से भरे गड्ढों में मछली डाली और फिर उसे पकड़ते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर यहां एएसपी सिटी संजय ध्रुव, सीएसपी भिलाई नगर निखिल राखेचा और सीएसपी छावनी आशीष बंछोर दल बल के साथ पहुंचे थे। भाजपा नेता जब हाइवे के पास चक्काजाम करने की कोशिश की तो पुलिस अफसरों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। अधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया से कहा कि चक्काजाम की सूचना नहीं दी गई थी। इसलिए ऐसा करना गलत होगा। इसी दौरान भाजयुमो नेता रितेश ठाकुर ने सीएसपी बंछोर का अंगूठा पकड़कर मोड़ दिया। इससे उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद पुलिस और भाजपा नेताओं में काफी बहस और जमकर धक्कामुक्की हुई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा और पुलिस की धक्कामुक्की में सीएसपी छावनी आशीष बंछोर के अंगूठे का लिगामेंट हट गया। साथ ही हड्डी में हल्का फ्रैक्चर हुआ है। उन्होंने एक निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया। सीएसपी बंछोर का कहना है कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है, इसलिए वहीं पर एफआईआर दर्ज होगी। भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा का कहना है कि कुछ भाजपा नेताओं ने गलत तरीके से विरोध प्रदर्शन करके पुलिस के साथ गलत व्यवहार किया है। सुपेला थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47