ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

BIG NEWS : नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत, अवैध बालू खनन में खोदे गए गड्डे में गिरने से हुआ हादसा

भोजपुर। BIG NEWS : बिहार के भोजपुर जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया, यहाँ सोन नदी में डूबने से एक किशोर और तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे की मुख्य वजह बालू के लिए अवैध खनन में खोदे गए गड्डे में गिरना माना जा रहा है। घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के अहिमन चक बालू घाट की है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मृतकों में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी जय चौधरी का 6 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार, वीरेंद्र चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार, बजरंगी चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और रामराय चौधरी का 9 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार शामिल है। इसमें शुभम कुमार और रोहित कुमार चचेरे भाई हैं।

इधर, मृतक अमित कुमार के शिक्षक लव कुमार ने बताया कि सुबह चारों एक साथ खेत में गए थे। खेत में जाने के बाद वे सब बैर तोड़ने चले गए। इसके बाद सभी अहिमन चक बालू घाट स्थित सोन नदी के किनारे चले गए। जहां पैर फिसल जाने के कारण चारों सोन नदी में गिर कर डूब गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सूचना मिलते ही संदेश थाना इंचार्ज अवधेश, एसआई विजय कुमार एवं संदेश सीओ उमेश चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों के सहयोग से चारों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद संदेश थाना इंचार्ज अवधेश कुमार एवं संदेश सीओ उमेश चौधरी द्वारा एंबुलेंस कर चारों को आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने चारों को मृत घोषित कर दिया

वहीं, शिक्षक लव कुमार ने बताया कि बालू माफियाओं द्वारा अवैध बालू खनन को लेकर सोन नदी के किनारे 40 फीट की कई गड्ढे खोदे गए हैं। बालू माफियाओं द्वारा गड्ढे खोदने के कारण ही इन बच्चों की डूबने से मौत हुई है। साथ ही उन्होंने इस घटना के बाद अवैध बालू खनन करने वाले बालू माफियाओं पर रोक लगाने की भी मांग की है

मृतक शुभम कुमार अपने तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां रंजू देवी व दो भाई सन्नी कुमार एवं आयुष कुमार है। वहीं, दूसरा मृतक अमित कुमार अपने दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में मां सुमांती देवी व एक भाई अंकित कुमार एवं बहन खुशी कुमारी है। वहीं, तीसरा मृतक रोहित कुमार अपने तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। उसके परिवार में मां लक्ष्मीना देवी व दो भाई प्रदेशी कुमार, विदेशी कुमार एवं एक बहन लालसा कुमारी है। चौथा मृतक रोहित कुमार अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में मां रेखा देवी, एक भाई मोहित कुमार एवं दो बहन है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!