ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

Railway News: दिवाली और छठ पर भीड़ से न घबराएं, रेलवे ने 14 हजार ट्रेनों से बढ़ाई सुविधा

भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन में भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा के लिए 14 हजार अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा की है। टिकट बुकिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया गया है।

त्योहारों में यात्रा होगी आसान, रेलवे की 14 हजार अतिरिक्त ट्रेनें रहेंगी सेवा में

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए देशभर में 14,000 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं। सुरक्षा और टिकट बुकिंग सिस्टम को लेकर रेलवे ने विशेष प्लान तैयार किया है।

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने इस बार त्योहारी सीजन में यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी जोनल कार्यालयों और रेलवे स्टेशनों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें और यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करें। रेलवे ने यह भी कहा कि सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, समयबद्धता और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

इसके तहत अतिरिक्त ट्रेनें, अस्थायी टिकट काउंटर, होल्डिंग एरिया, CCTV निगरानी और RPF सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

उत्तर रेलवे ने त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई विशेष इंतज़ाम किए हैं। रेलवे ने बताया कि अस्थायी टिकट काउंटर लगाए जाएंगे और ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम को और बेहतर बनाया गया है। जो यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करेंगे, उन्हें पहले से मैसेज के जरिए ट्रेन और स्टेशन संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।

वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर के स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या सामान्य है, लेकिन अगले 10 दिनों में भारी भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए उत्तर रेलवे ने प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया की संख्या बढ़ाई है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सुरक्षा व्यवस्था पर भी रेलवे ने विशेष ध्यान दिया है। स्टेशन पर आरपीएफ (RPF) जवानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। भीड़ नियंत्रण के लिए स्टेशन में आने-जाने वाले रास्तों में बदलाव किया गया है। यात्रियों को इन नई व्यवस्थाओं की जानकारी अनाउंसमेंट और डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से दी जाएगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि त्योहारी सीजन में चलाई जाने वाली अतिरिक्त ट्रेनें मुख्य रूप से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के रूट पर चलेंगी, जहां से सबसे ज्यादा यात्री अपने घरों को लौटते हैं। इन विशेष ट्रेनों का संचालन गाजियाबाद, दिल्ली, आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाएंगे, ताकि सीट की कमी का सामना न करना पड़े।

रेलवे के अनुसार, इस साल देशभर में कुल 14,000 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें से करीब 2,000 ट्रेनें उत्तर रेलवे की ओर से चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के जरिए लाखों यात्रियों को त्योहारी सीजन में सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।

दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े पर्वों के दौरान लाखों लोग देशभर के अलग-अलग शहरों से अपने घरों को लौटेंगे। रेलवे ने इन यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग से लेकर सुरक्षा, सफाई और भीड़ प्रबंधन तक हर स्तर पर इंतज़ाम मजबूत किए हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!