अम्बिकापुर विधानसभा के लिये संकल्प शिविर का आयोजन

अम्बिकापुर विधानसभा के लिये संकल्प शिविर का आयोजन

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव की मौजूदगी में 22 अगस्त को नारायणी परिसर में अम्बिकापुर विधानसभा के लिये संकल्प शिविर का आयोजन होना तय हुआ है। 22 अगस्त को मुख्यमंत्री भेट मुलाकात एवं युवा संवाद के लिये अम्बिकापुर आ रहे हैं। इसी दिन दोपहर 2 बजे से संकल्प शिविर का आयोजन होगा। संकल्प शिविर हेतु नारायणी परिसर का चयन हो जाने के उपरांत आज तैयारियों को अंतिम रुप देने के लिये कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने जिला प्रशासन के साथ मौके का मुआयना कर तैयारियों को अंतिम रुप दिया है। इस दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक विवेक तिवारी सहित प्रशासन एवं पी.डब्लू.डी. की टीम मौके पर मौजूद थी। संकल्प शिविर के दौरान अम्बिकापुर विधानसभा से करीब 3000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के यहां मौजूद होने की संभावना है। बरसात के मौसम को देखते हुए नारायणी परिसर के शेड को इसके लिये उपयुक्त पाया गया है। संकल्प शिविर के दौरान बैठक व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि के लिये स्थानों का चयन किया गया है। इस अनुरुप कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेटिंग मंच व्यवस्था आदि के लिये कार्य प्रारंभ कर लिया गया है। 22 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रभारी मंत्री श्री शिव डहरिया एवं राजेश तिवारी के मौजूद रहने की संभावना है। संकल्प शिविर के दौरान विधानसभा अम्बिकापुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अगामी चनावों की तैयारियों के लिये प्रशिक्षित किया जायेगा। संकल्प शिविर की तैयारियों के सिलसिले में मो इस्लाम, सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, अनूप मेहता, आशीष वर्मा, पंकज शुक्ला एवं विकास केशरी भी मौजूद थे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

रविवार को बीएलए मिटिंग
विधानसभा चुनावों में बूथ लेबल की तैयारियों को लेकर बूथ लेबल एजेंटों की महत्वपूर्ण बैठक रविवार 20 अगस्त को राजमोहनी भवन में आयोजित की गयी है। यह मिटिंग अम्बिकापुर विधानसभा के अम्बिकापुर शहरी एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के बी0एल0ए0 के लिये आयोजित की गई है। मिटिंग में इन क्षेत्रों के 600 बी0एल0ए0 भाग लेंगे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के नेतृत्व में होने वाले इस मिटिंग में मतदाता सूचि में संशोधन से संबंधित प्रगति के साथ ही बूथ लेबल पर मतदाताओं से जारी संपर्क की भी समीक्षा की जायेगी। जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के द्वारा रविवार होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है।