छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़महासमुंद

महिला ने पानी देने से किया इंकार, गुस्साए युवक ने टंगिया से किया वार…

महासमुंद। देर रात पीने के लिए पानी नहीं देने पर गुस्साए युवक ने महिला पर टंगिया से हमला कर दिया। महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल 12 फरवरी की देर रात एक युवका दूसरे के घर का दरवाजा खटखटा कर पीने के लिए पानी मांग रहा था। देर रात होने की वजह से महिला ने दरवाजा खोलकर युवक को परेशान करते हो, पानी नही दूंगी कहकर भाग जाने के लिए कही। इससे गुस्साए युवक ने टंगिया से हमला कर दिया। यह पूरा मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 का है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं.1 भानपुर बागबाहरा में ललिता ठाकुर अपने घर के आंगन में घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस की टीम द्वारा महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुये डायल 112 द्वारा अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शी और प्रार्थी नरेन्द्र दीवान ने बताया कि आरोपी वेदप्रकाश द्वारा ललिता ठाकुर पर हमला किया गया था। अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी वेदप्रकाश ध्रुव को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। आरापी ने पूछताछ में बताया कि 12 फरवरी 2023 के रात्रि 11:45 बजे अपने मोहल्ले में घुमने के बाद पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्यास लगने पर मोहल्ले के ललिता ठाकुर के घर का दरवाजा खटखटा कर पानी मांगा। ललिता ठाकुर द्वारा ‍रात्रि में परेशान करते हो पानी नही दूंगी यहां से भाग जाओ कहने पर आरोपी वेदप्रकाश ध्रुव गुस्से में आकर बाहर रखें टंगिया से हमला कर दिया। मोहल्ले के नरेन्द्र दिवान द्वारा देख लेने से वहां से भाग गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!