Advertisement

वाराणसी में किशोरी के साथ गैंगरेप, नशीला पदार्थ खिलाकर तीन युवकों ने की दरिंदगी

वाराणसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना हुई है। तीन आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी के साथ दरिंदगी की। उसका अश्लील वीडियो बनाया और आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींची। कहीं शिकायत करने पर तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। किशोरी के पिता को जानकारी हुई तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पीड़िता के पिता के अनुसार भरतपुर गांव निवासी भरत लाल और त्रिलोकी और फुलपुर थाना क्षेत्र के डरापुर गांव निवासी राजू नामक युवकों आज माह पहले उनकी बेटी को गांव के बाहर एक सुनसान स्थान पर पकड़ लिया। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाया और तस्वीरें भी ।

फोटो और वीडियो वायरल करने धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपियों से तंग आकर किशोरी ने अपने पिता से आपबीती बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब इसकी जानकारी आरोपियों को हुई तो पिता को भी फोन कर कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। फिलहाल पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47