Advertisement

एसपी ने थाना परपोडी का किया औचक निरीक्षण

एसपी ने थाना परपोडी का किया औचक निरीक्षण

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने आज 5 सितंबर को थाना परपोडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। साथ ही पुलिस जवानो को हमेशा तनाव से दूर रहने का टिप्स दिये व उनकी समस्याओं को सुनते हुए यथोचित निराकरण का आश्वासन दिया गया।

थाना की जप्ती माल, मालखाना, बंदीगृह, जप्ती रजिस्टर, जरायम, शिकायत, डियुटी रजिस्टर, मुर्त रजिस्टर, थाना की अन्य रजिस्टर व तख्ती चेक किये। थाना की साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने तथा लंबित अपराधो, मर्ग, गुम, शिकायत और लंबित वारंटो की निकाल करने एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने व थाना में रिपोर्ट करने आये महिला आगंतुक/रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी व विवेचको और आरक्षकों को संवेदनशील बनाने, समाधान हेल्पलाईन नंबर 9479257558 का प्रचार प्रसार करने व समाधान हेल्पलाईन से शिकायत प्राप्त होने की सुचना पर त्वरित कार्यवाही करन, “प्रहरी” ग्रुप में अधिक से अधिक लोगों को जोडने, सीसीटीएनएस आपरेटर को नियमित एन्ट्री करने एवं एन्ट्री में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए टीम भावना से कार्य करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर थाना प्रभारियों को मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर पुलिस बल की रुकने की व्यवस्था एवं दुष्कर्म के प्रकरणों में प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने के दिनांक से दो माह के भीतर विवेचना कार्यवाही पूर्ण करने दिशा-निर्देश दिये गये। महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों को एक अभियान चलाकर यथा शीघ्र निराकरण करने एवं गुम बालक/बालिकाओं को अभियान चलाकर दस्तयाब कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परपोडी प्रभारी निरीक्षक सीआर ठाकुर, सउनि बी. पन्ना, एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47