Advertisement

अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मस्के ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक

अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मस्के ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में प्राप्त आवेदनों की जानकारी के साथ मतदान केंद्रों के संबंध कराया अवगत

बेमेतरा – अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी साजा विश्वास राव मस्के ने आज अपने कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों को बैठक में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में प्राप्त आवेदनों की जानकारी के साथ मतदान केंद्रों के संबंध अवगत कराया। श्री मस्के ने बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु अंतिम मतदाता सूची तैयार की जा रही हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विशेष अभियान चल रहा हैं। जिसकी अंतिम तिथि 11 सितंबर2023 हैं। ज़िले के सभी मतदान केंद्रों पर पूर्व की भांति 2 सितंबर 2023(शनिवार ) एवं 3 सितंबर (रविवार) 2023 को विशेष शिविर आयोजित किए गए थे। जिसमें आम नागरिक अपने मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर आगामी निर्वाचन में मतदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी युवा जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूरे हो रहे,तो वह युवा मतदाता बनने हेतु, जिस निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य निवासी है वहा के बीएलओ से संपर्क कर फार्म 6 प्राप्त कर सकते है। मतदाता बनने के लिए जन्म तिथि प्रमाणित करने वाला कोई प्रमाण पत्र के साथ एड्रेस पू्रफ का दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है। फार्म 6 जमा कर मतदाता बन सकते है। इसी प्रकार मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म 7 भरा जा सकता हैए यदि मतदाता सूची में नाम पता ठीक करवाना है तो इसके लिए फार्म 8 भरना होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47