Advertisement

कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार को देती हैं संरक्षण – राजेन्द्र शर्मा

कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार को देती हैं संरक्षण – राजेन्द्र शर्मा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र शर्मा ने बेमेतरा के कांग्रेस विधायक द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर विधायक कार्यालय घेराव के दरम्यान अश्लील गाली गलौच एवं गुंडागर्दी के आरोप का खण्डन करते हुए कहा कि भाजपा का विधानसभा स्तर पर विधायक कार्यालय का घेराव पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर किया जा रहा हैं। बेमेतरा विधानसभा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मुद्दों को लेकर विधायक कार्यालय का घेराव किया था। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण एवं प्रजातांत्रिक अधिकारों के चलते हुआ था। भाजपा कार्यकर्ता ने केवल नारेबाजी की हैं। किसी भी कार्यकर्ता ने अश्लील गाली गलौच नहीं की हैं। कांग्रेस का आरोप झूठा एवं भ्रामक हैं, उल्टे कांग्रेस के कार्यकर्ता विधायक कार्यालय से निकलकर योजनाबद्ध तरिके से भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाते हुए एवं उन्हें गाली-गलौच करते हुए उकसाते नजर आये। जो कि प्रजातंत्र में उचित नहीं हैं। विपक्षी कार्यकर्ताओं का सरकार के विरूद्ध नाराबाजी करना उनके अलोकप्रिय निर्णय का विरोध करना, भ्रष्टाचार का विरोध करना उनका नैतिक अधिकार हैं। इसके पूर्व भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विपक्ष में रहते हुए भाजपा के नेताओं के पुतले जलाये, उनका विरोध किया, जिसमें कभी भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प नहीं की। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मेरे घर के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और फटाके फोड़े, जिसका विरोध सामने आकर कभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने नहीं किया। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि राजनीतिक मुद्दों को विधायक व्यक्तिगत मुद्दा बनाकर जनता से सहानुभूति बटोरना चाहते हैं, जबकि भाजपा की लड़ाई व्यक्तिगत की नहीं बल्कि विचारधारा की और भ्रष्टाचार की हैं। कांग्रेस नेता पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाकर विपक्षी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाना चाहते हैं। पुलिस का सहारा लेकर विपक्षी आवाज को दबाने का प्रयास कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा हैं। बेमेतरा के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि विपक्ष की आवाज को पुलिस के द्वारा दबाया गया हो। भाजपा कार्यकर्ता किसी भी प्रकार के दबाव से डरने, दबने वाले नहीं हैैं। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेमेतरा में सड़क एवं विभिन्न निर्माण कार्य में हो रहें अनियमित्ता, भ्रष्टाचार, गुणवत्ताविहीन कार्य, लागत से ज्यादा स्टीमेट बनाना, प्रधानमंत्री आवास योजना से गाँव में गरीबों को मकान नहीं मिलना, बिजली कटौती, बिजली बिल में अपार वृद्धि, अवैध मुरूम खनन, बेमेतरा नगर पालिका में मीठे पानी की आपूर्ति ना करने जैसे स्थानीय मुद्दों को लेकर विधायक कार्यालय का घेराव किया गया था। बेमेतरा के कांग्रेस विधायक ने अपने सोशल मिडिया के विडियों में भाजपा के आरोप भ्रष्टाचार एवं अन्य स्थानीय जनता से जुड़े मुद्दों पर कुछ नहीं बोले। इससे यह साबित होता हैं कि कही ना कही उनका संरक्षण भ्रष्टाचारियों पर हैं। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि बेमेतरा नगर पालिका में चौक-चौराहों का नामकरण भाजपा के कार्यकल में हुआ हैं और विधानसभा में जितने भी बड़े कार्य जैसे कि शासकीय कन्या महाविद्यालय, पीजी कॉलेज का विस्तार, बेमेतरा का 100 बिस्तर का शासकीय अस्पताल, स्टेडियम, टाऊन हॉल, कलेक्टोरेट बिल्डींग, बेरला का पालिटेक्निक कॉलेज, बेमेतरा-बेरला का बाईपास, नवोदय विद्यालय, गॉव-गॉव में पक्की सड़क पहुंच मार्ग, मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना से अनेकों गॉवों में सिमेन्टीकरण का कार्य हुए हैं। कांग्रेसी विधायक का यह कहना हैं कि भाजपा सरकार के 15 साल के कार्यकाल में कुछ विकास कार्य नहीं हुआ। यह उनकी बौखलाहट को दर्शाता हैं। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विधायक एवं कांग्रेस की सरकार का जनता से विश्वास उठ चुका हैं। आने वाले चुनाव में जनता उनको सबक सिखायेगी और भारतीय जनता पार्टी का बेमेतरा में विधायक एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रेसवार्ता में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, शहर मण्डल अध्यक्ष मोन्टी साहू, मीडिया प्रभारी निशा चौबे, धर्मेन्द्र साहू, गोपी देवांगन उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47