Advertisement

बेमेतरा कलेक्टर का बेटा लोकांश एल्मा बना डिप्टी कलेक्टर

बेमेतरा कलेक्टर का बेटा लोकांश एल्मा बना डिप्टी कलेक्टर

बेमेतरा – बेमेतरा कलेक्टर पीएस एल्मा का सुपुत्र लोकांश एल्मा डिप्टी कलेक्टर बना। छत्तीसगढ़ पीएससी 2023 का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें सफलता प्राप्त करने वालों की सूची में डिप्टी कलेक्टर के रूप में लोकांश एल्मा का चयन हुआ हैं। लोकांश का टापर लिस्ट मे 11 वां स्थान हैं। वहीं वे एसटी वर्ग में पहले स्थान पर हैं। ज्ञात हो कि लोकांश बेमेतरा कलेक्टर पीएस एल्मा और खाद्य विभाग की उप सचिव श्रीमती नीलम एल्मा के सुपुत्र हैं। लोकांश एल्मा के डिप्टी कलेक्टर बनने की जानकारी होते ही कलेक्टर एल्मा को बेमेतरा कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कर्मचारी सहित सभी परिचितों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देने लगें। एल्मा दंपत्ति ने लगभग डेढ़ दशक पहले कोरबा जिलें में अपनी सेवाएं दी थी, वहीं पर लोकांश एल्मा ने डीपीएस जमनी पाली सहित बिलासपुर, भिलाई व अन्य स्थानों से शिक्षा ग्रहण किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दसवीं के बाद से शुरु की तैयारी – लोकांश एल्मा ने बताया कि दसवीं कक्षा के बाद से ही सिविल सर्विसेस की तैयारी शुरु कर दी थी, लगातार जनरल नालेज के नोट्स बनाने के अलावा एनसीईआरटी की पुस्तकों से विषयों की तैयारी की। डीपीएस जमनी पाली कोरबा, डीपीएस बिलासपुर और डीपीएस भिलाई से पढ़ाई की। मौथस विषय से बारहवीं की परीक्षा पास कर हिदायतुल्लाह विधि विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और इसी वर्ष लॉ में ऑनर्स की डिग्री ली। छत्तीसगढ़ पीएससी के अलावा यूपीएससी और सिविल जज का भी परीक्षा दिया हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47