Advertisement

बेरला पुलिस ने 2.2 किग्रा गांजा के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

बेरला पुलिस ने 2.2 किग्रा गांजा के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। जिसके तहत 7 सितंबर को थाना बेरला पुलिस टीम को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम भरचट्टी में भरचट्टी चौक बेरला से देवरबीजा मुख्य मार्ग दुकान के पास दो व्यक्ति एक नीला रंग के एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 04 पीजी 4991 में बिक्री हेतु मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राहक तलास करते खडे हैं की सूचना के अधार पर थाना बेरला टीम व गवाहों के साथ घटना स्थल पहुचकर घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जुमला वजनी 2.2 किग्रा कीमती करीबन 44 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा मोटर सायकल कीमती 50 हजार रूपये, कुल जुमला कीमती 94 हजार रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 1 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों कपिल आडिल पिता पवन आडिल उम्र 35 साल साकिन सिलघट थाना बेरला, प्रकाश साहू ऊर्फ पप्पू पिता पुरन लाल साहू उम्र 20 साल साकिन भुमिया थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर के विरूद्ध 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यावाही की गई हैं। उपरोक्त कार्यवाही थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, सउनि राजेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक लोकेश गौसेवक, आरक्षक भूषण मारकंडे, विरेन्द्र साहू, सुरेन्द्र जांगडे, दिनेश निषाद, अमेश साय, तुकाराम निषाद, देवेन्द्र साहू, प्रमोद बंजारे एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47