
अनंत महिमा शक्ति सागर गौ सेवा केंद्र कांडसर में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
“अनंत महिमा शक्ति सागर गौ सेवा केंद्र कांडसर में गणतंत्र दिवस मनाया गया”

गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत घने जंगलों में स्थित अनंत महिमा शक्ति सागर गो सेवा केंद्र कांडसर में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया।

जिसमें मुख्य रूप से अनंत महिमा शक्ति सागर गो सेवा केंद्र कांडसर के संस्थापक एवं संचालक बाबा उदय नाथ जी,भागीरथी माझी , दिनेश नायक , वैद्यराज नायक , जयकृष्ण नागेश,गिरि मरकाम, संजय सोनवानी,भूजबल सोरी,ध्यानात्मक बाबा,लोकात्मक बाबा समेत संस्थान के कर्मचारी गण उपस्थित थे।
आश्रम संचालक उदयनाथ बाबा ने संबोधित किया जिसमें उन्होंने राष्ट्र को सर्वोपरि बताते हुए राष्ट्र के प्रतिक तिरंगा का सम्मान करना सबका नैतिक कर्तव्य बताया।
बाबा उदयनाथ ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के बारे बताते हुए कहा कि “तिरंगे के उपर में स्थित केसरिया रंग भारतीयों के त्याग और बलिदान का प्रतीक है”
“तिरंगे के बीच में स्थित सफेद रंग शांति का प्रतीक है”
“तिरंगे के नीचे भाग में स्थित हरा रंग प्रकृति की सुंदरता का प्रतीक है”
“तिरंगे के बीच में स्थित चक्र जिसे अशोक चक्र कहते हैं वह सत्य एवं धर्म का प्रतीक है”
बाबा उदयनाथ ने कहा कि हर देश का अपना एक विशिष्ट झंडा, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत होता है, तिरंगा हमारे भारतवर्ष का राष्ट्रीय ध्वज है, जन गण मन राष्ट्रगान है, और वंदे मातरम राष्ट्रगीत है,जिसमें संपूर्ण देश के लिए मंगल कामना है, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है, जब राष्ट्रगान गाया जाए या उसकी धुन बजाई जाए अथवा राष्ट्रध्वज फहराया जाए तब हमें सावधान की स्थिति में खड़े होकर इसे सम्मान देना चाहिए।











