Advertisement

हिंदू संस्कृति व सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु जिला मानस संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन

हिंदू संस्कृति व सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु जिला मानस संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन

बीजेपी घोषणा पत्र संयोजक एवं सांसद विजय बघेल को पत्र भेजकर छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव में रामायण चबूतरा, मानस भवन एवं तुलसीदास चौक का निर्माण की मांग

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिला मानस संघ बेमेतरा के जिला अध्यक्ष अनिल रजक के नेतृत्व में हिंदू संस्कृति, सनातन धर्म एवं श्री राम चरित मानस के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह बिंदु का ज्ञापन जिला मानस संघ बेमेतरा के तत्वावधान में जिला कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर आरके सोनकर को ज्ञापन सौंपा गया। जिला मानस संघ द्वारा ज्ञापन में स्वच्छ छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु छत्तीसगढ़ शासन की ओर से प्रत्येक गांव में रामचरित मानस ग्रंथ की पांच-पांच प्रति मानस मंडली एवं नवधा रामायण आयोजन समिति को प्रदान किया जाय, छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ग्राम में एक मानस भवन का निर्माण किया जाय, छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ग्राम में एक रामायण चबूतरा बनाया जाय, प्रत्येक रामायण मंडली के लिए वाद्य यंत्र क्रय करने हेतु सहायता राशि स्वीकृत किया जाय, प्रत्येक गांव में गोस्वामी तुलसीदास चौक (मूर्ति सहित) निर्माण किया जाय, शासन द्वारा आयोजित रामायण प्रतियोगिता का आयोजन संगीतमय हो, शासन द्वारा आयोजित रामायण झांकी प्रतियोगिता का आयोजन अलग से हो, छत्तीसगढ़ के प्रत्येक रामलीला मंडली को प्रोत्साहन राशि दिया जाए, छत्तीसगढ़ के प्रत्येक तहसील स्तर पर रामलीला महोत्सव आयोजन के लिए राशि प्रदान की जाए, छत्तीसगढ के प्रत्येक नवधा रामायण समिति को पचास हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रत्येक वर्ष आयोजन के लिए दिया जाए, छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिला स्तर पर तीन दिवसीय राम-धुनी आयोजन शासकीय स्तर पर हो। जिला अध्यक्ष अनिल रजक ने कहा कि शासन द्वारा उपरोक्त सभी बिंदुओं को क्रियान्वित करने पर सनातन संस्कृति एवं श्री राम राज्य की स्थापना की जा सकती हैं, जिससे समाज में अपराधिक प्रवृत्ति कम होगा, सामाजिक सद्भाव का निर्माण होगा एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र व मां सीता के चरित्र पर आत्मा उत्थान की भावना का विकास होगा। इसी ज्ञापन को इसके अलावा संस्कृति मंत्री, पर्यटन मंत्री, प्रभारी मंत्री, संचालक संस्कृति विभाग, सचिव संस्कृति विभाग एवं विधायक आशीष छाबड़ा को भी पत्र प्रेषित किया गया व छत्तीसगढ़ भाजपा घोषणा पत्र संयोजक सांसद विजय बघेल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को भी घोषणा पत्र में शामिल करने पत्र भेजा गया। ज्ञापन सौपने वालों में जिला मानस संघ के जिला अध्यक्ष अनिल रजक, उपाध्यक्ष भागवत निर्मलकर संबलपुर, रमऊ चक्रधारी, जिला सचिव दिनेंद्र साहू, जिला ऑडिटर डॉ. रीझन सिंह सेन, बेमेतरा तहसील अध्यक्ष देवराम साहू, खंडसरा शक्ति केंद्र अध्यक्ष चंदू साहू, चितरेन सेन, संतोष साहू, पंचराम यादव, लोकनाथ साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47