Advertisement

संयुक्त कलेक्टर ने किया गिरदावरी कार्य का निरीक्षण

संयुक्त कलेक्टर ने किया गिरदावरी कार्य का निरीक्षण

ऑनलाइन गिरदावरी प्रविष्टि कार्य में प्रगति लाने के दिये निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मनोज यादव /न्यूज रिपोर्टर /बलरामपुर/ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिले में त्रुटिरहित गिरदावरी का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञातव्य है कि शासन के निर्देशानुसार शत-प्रतिशत त्रुटि रहित गिरदावरी का कार्य पूरा करना है। कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती रूचि शर्मा ने विकासखण्ड राजपुर के ग्राम अलखडीहा एवं सेवारी में खरीफ फसलों हेतु किये जा रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के लिए गिरदावरी के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इस कार्य को त्रुटिरहित ढंग से करने के निर्देश दिए। वहां उपस्थित किसानों से चर्चा कर गिरदावरी की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत रकबे के आधार पर किसानों को लाभ दिया जाता है, इसके लिए वास्तविक कृषक, उनके सही रकबे एवं उसमें लगायी गई फसल का सत्यापन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मौके पर ही पड़ती भूमि का वास्तविक रकबा प्रविष्टि करने तथा ऑनलाइन गिरदावरी प्रविष्टि कार्य में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शर्मा ने चल रहे धान पंजीयन कार्य का निरीक्षण करते हुए गत वर्ष एवं वर्तमान वर्ष में धान पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए धान के रकबे में पिछले वर्ष की तुलना में कमी/वृद्धि को ग्राम पंचायतवार सूची तैयार करने के निर्देश तहसीलदार को दिये। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेवारी का औचक निरीक्षण कर स्कूली छात्र-छात्राओं से चर्चा कर अध्यापन की गुणवत्ता को जाना। इसके साथ ही उन्होंने कक्षा 12 के छात्रों को भूगोल विषय का अध्यापन भी कराया तथा शिक्षकों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण अध्यापन कार्य के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर राजीव जेम्स कुजूर, तहसीलदार यशवंत कुमार, विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47