छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

विधानसभा भ्रमण पर पहुंचे विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात

विधानसभा भ्रमण पर पहुंचे विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

विधानसभा की कार्यवाही से रूबरू हुए कॉलेज के छात्र-छात्राएं

रायपुर//विधानसभा भ्रमण छात्रों के लिए सरकार की कार्यप्रणाली को करीब से देखने का एक शानदार तरीका हो सकता है। यह उन्हें विधायिका की विभिन्न भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में जानने और विधायिका के सदस्यों से मिलने का अवसर प्रदान कर सकता है।

आज शासकीय जे योगानंदम छत्तीसगढ़ कॉलेज के पब्लिक

एडमिनिस्ट्रेशन विषय में अध्ययनरत विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा कार्यवाही को करीब से देखा और समझा। साथ ही विधानसभा सेंट्रल हॉल, लाइब्रेरी भी देखी। विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की और अपने अनुभव साझा किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मंत्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, सभी विद्यार्थियों को विधायिका की संरचना और उसकी कार्य प्रणाली को करीब से जानना चाहिए। ये आने वाले समय में उन्हें मदद करेगी। विधायिका, लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह नागरिकों को अपनी आवाज उठाने और सरकार के कामकाज में भाग लेने का अवसर प्रदान करती है। विधायिका की संरचना और कार्य प्रणाली को समझने से विद्यार्थी सक्रिय नागरिक बन सकते हैं और अपनी ज़िम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकते हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!