छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG NEWS : सड़क दुर्घटना स्थल पहुँचे कमिश्नर और आईजी

CG NEWS : सड़क दुर्घटना स्थल पहुँचे कमिश्नर और आईजी

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 25-25 हज़ार और घायलों को 10-10 हज़ार की राशि मुहैया करायी

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – बीती रात्रि बेमेतरा से सिमगा मार्ग में ग्राम कठिया के पास पारिवारिक (छट्टी) कार्यक्रम पिक वाहन से लौट रहें वाहन सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा जाने से 9 लोगों की इस घटना में मौत हो गई। कुछ लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल बेमेतरा में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। दो एम्स रायपुर रेफ़र किया गया। कलेक्टर रणबीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक राम कृष्ण साहू सूचना मिलते ही देर रात ज़िला अस्पताल पहुँचे। सीएमएचओ को घायलों का बेहतर इलाज के निर्देश दिये।
संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दुर्ग राम गोपाल गर्ग घटना स्थल पहुँचे। कलेक्टर रणबीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू साथ थे। कलेक्टर ने घटना की जानकारी से अवगत कराया। कमिश्नर श्री राठौर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बहुत दुःखद घटना हुई है। इस घटना में 9 लोगों की मृत्यु हुई हैं। जिनमें महिला और बच्चें शामिल है। घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश दिये है। शासन से जो आर्थिक मदद मिले दिलाया जायेगा। इस तरह की घटना की पुनरावर्ती ना हो इस और समुचित कदम उठाया जायेगा। वही आईजी श्री गर्ग ने कहा कि घटना की जाँच की जा रही हैं, दोषियों पर सख़्त कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया है कि माल वाहक वाहनों में यात्रियों को ना बिठाया जाए और रास्ते में बेतरतीब खड़े वाहनों पर कार्रवाही की जाये। ताकि भविष्य में ऐसी घटना ना हो। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 25-25 हज़ार की राशि और घायलों को 10-10 हज़ार की राशि उपलब्ध करायी गयी है। घायलों का अच्छा से अच्छा उपचार कराया जा रहा हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!