Advertisement

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री वसंत ने दी मुख्यमंत्री श्री बघेल की वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन के संबंध में अधिकारियों को जिम्मेदारी

मुंगेली 12 जून 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि की आसंदी से कल 12 जून को दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर से वर्चुअल तरीके से स्थानीय पुराना बस स्टैंड स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में 276 करोड़ 12 लाख रूपये की 224 विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसे देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अजीत वसंत ने सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल को सम्पूर्ण कार्यक्रम के कानून व्यवस्था के प्रभारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ट्रैफिक एवं कानून व्यवस्था का दायित्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी अनुविभागीय दंडाधिकारी मुंगेली श्री नवीन भगत को दी है। पत्रकारों की बैठक व्यवस्था सहायक संचालक जनसंपर्क श्री एस आर लहरे, कार्यक्रम स्थल में निर्बाध विद्युत व्यवस्था तथा जनरेटर की व्यवस्था के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड मुंगेली के क्षेत्रीय कार्यपालन अभियंता श्री राजेश चाौहान, टेंट एवं अन्य कार्यक्रम के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ए.के. चाौरसिया, कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम एवं मास्क, सेनेटाईजेशन की व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महादेव तेंदवे को दी है। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई एवं सैनेटाईजेशन की व्यवस्था नगर पालिका परिषद मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मनीष वारे, कार्यक्रम स्थल पर साउंड की व्यवस्था विद्युत यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री आर के रॉय और कार्यक्रम स्थल पर फायर बिग्रेड की जिम्मेदारी नगर सेना मुंगेली के जिला सेनानी श्री ए.के. वर्मा को दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57