Advertisement

विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने से अब ग्रामीणों को राहत मिली है ।

ताराचंद सिंह /रिपोर्टर /लखनपुर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलखारिखा खास पारा में गत 5दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से 60 – 70 घरों के लोग ढिबरी युग में जीवन यापन करने को विवश थे ग्रामीणों में विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से लोगों में नाराजगी व्याप्त था खासपारा मोहल्ले में विद्युत व्यवस्था बाधित रहने से लोगों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रहा था लेकिन पिछले दिनों पानी गिर जाने व बादल छाया हुआ मौसम करने से राहत थी इससे पहले कूलर पंखे बंद पड़ी हुई थी गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया था
वही किसानों की सिंचाई कार्य प्रभावित हो रही थी
विद्युत आपूर्ति नहीं होने की वजह से गांव के लोगों को पेयजल जैसी समस्या से जूझना पड़ता था
धान मिल आटा चक्की व बिजली से सम्बंधित अन्य उपकरण बंद पड़ हुए थे
ग्रामीणों के द्वारा गुहार लगाने पर लम्बे समय के बाद शुक्रवार के दिन यहां खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने की जहमत विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उठाई जिससे अब ग्रामीणों को राहत मिली है ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57